पुराना जख्म आज भी है हरा, मुलायम सिंह यादव का फूंका गया पुतला

हरिद्वार में चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के सदस्यों ने प्रेम नगर घाट पर सपा नेता मुलायम सिंह यादव का पुतला फूंका। आंदोलनकारियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के इशारे पर आंदोलनकारियों पर ये बर्बरता की गई थी।

Update: 2023-07-04 06:09 GMT

उत्तराखंड: अक्टूबर 1994 को उत्तराखंड राज्य बनाने की मांग लेकर दिल्ली जा रहे राज्य आंदोलनकारियों के साथ हुए नरसंहार के जख्म आज भी ताजा है। हर 2 अक्टूबर को आंदोलनकारी इसे काला दिवस के रूप में बनाते हैं।

हरिद्वार में चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के सदस्यों ने प्रेम नगर घाट पर सपा नेता मुलायम सिंह यादव का पुतला फूंका। आंदोलनकारियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के इशारे पर आंदोलनकारियों पर ये बर्बरता की गई थी।

ये भी देखें : दनादन गोलियां बरसाई! कांप उठे लोग पुलिस की हरकत देख

आज तक नरसंहार के दोषियों को सजा नहीं मिल पाई है। प्रदर्शनकारियों ने मांग उठाई कि सरकार को जल्द से जल्द रामपुर तिराहा कांड के दोषियों को सजा दिलानी चाहिए।

1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक राजाजी टाइगर रिजर्व की सभी रेंजों जनजागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार के राजाजी टाइगर रिजर्व में वन्य जीव सप्ताह की शुरुआत हो गई है। 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस सप्ताह में राजाजी टाइगर रिजर्व की सभी रेंजों जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गए। राजाजी प्रशासन ने स्कूली छात्र-छात्राओं को वन और वन्यजीव संरक्षण की जानकारी दी । साथ ही क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालकर स्थानीय लोगों को भी जागरूक किया।

ये भी देखें : अखिल भारतीय कश्यप समाज ने मनाया आश्रम का 31वां वार्षिकोत्सव

रेंज अधिकारी प्रमोद ध्यानी ने बताया कि वन्य जीव सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग स्थानों पर जन जागरूक कार्यक्रम चलाये जायेंगे और लोगों को ये सन्देश दिया जायेगा कि वन्य प्राणी भी हमारे लिए मूल्यवान है उन्हें भी जीने का अधिकार है और उन्हें सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है।

Tags:    

Similar News