स्कॉर्पिन पनडुब्बियों से जुड़े दस्तावेज फिर जारी, पनडुब्बी संचालन के तरीके लीक

Update: 2016-08-26 09:44 GMT

नई दिल्ली : भारत में बनाए जा रहे छह स्कॉर्पिन पनडुब्बियों को लेकर एक ऑस्ट्रेलियाई अखबार ने एक बार फिर महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जारी किया है। ‘द ऑस्ट्रेलियन’ ने शुक्रवार को दस्तावेजों की दूसरी किश्त जारी की। इस नए लीक दस्तावेजों में पनडुब्बी के जल के भीतर की युद्ध प्रणाली के संचालन निर्देशों से जुड़ी सूचना है।

क्या है नए दस्तावेजों में ?

-अखबार ने दस्तावेजों के नए सेट में पनडुब्बियों की सोनार प्रणाली का ब्योरा दिया गया है।

-इसका इस्तेमाल पानी के भीतर खुफिया जानकारी हासिल करने के लिए किया जाता है।

-दस्तावेजों पर भारतीय नौसेना का प्रतीक चिह्न और 'रेस्ट्रि‍क्टेड स्कार्पिन इंडिया' लिखा है।

-इसमें सोनार प्रणाली की विशेषताओं और काम करने के तरीकों का जिक्र है।

नहीं मिली कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया

-लीक दस्तावेज में वो नियमावली भी है जो हथियार दागने के लिए निशाने का चयन करने के तरीके, हथियार की बनावट आदि के बारे में बताता है।

-हालांकि नौसेना ने नए लीक दस्तावेज पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

-नौसेना सूत्रों ने कहा है कि इससे राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर नहीं पड़ेगा।

-उन्होंने कहा, पनडुब्बी से जुड़ी इसी तरह की सूचना कई नौसेना रक्षा वेबसाइटों पर भी उपलब्ध है।

Tags:    

Similar News