कोरोना वायरस से भारत में हाहाकार, अलर्ट पर स्वास्थ विभाग

चीन में एक खतरनाक जानलेवा वायरस फैल रहा है जिसकी वजह से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है। इस वाइरस का नाम कोरोना वायरस है।

Update: 2020-02-02 08:28 GMT

नई दिल्ली: चीन में एक खतरनाक जानलेवा वायरस फैल रहा है जिसकी वजह से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है। इस वाइरस का नाम कोरोना वायरस है। जिसकी वजह से बहुत से लोगों की मौत हो रही है। भारत में भी इस वाइरस को लेकर काफी सावधानी बरती रह रहे हैं। अब तो भारत में कोरोना वायरस का दूसरा सकारात्मक मामला भी सामने आ गया है। ये मामला केरल में सामने आया है। ये मरीज पहले भी चीन की यात्रा कर चुका है और कुछ समय पहले ही वो वहां से लौटा है। मरीज को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उसकी हालत स्थिर है और उसकी करीबी से निगरानी की जा रही है। आपको बता दें कि पहला सकारात्मक मामला भी केरल में ही सामने आया था।

ये भी पढ़ें:अभी-अभी यहां भगदड़ मचने से 20 लोगों की मौत, मृतकों के शवों की गिनती जारी

केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कहा, 'मरीज अस्पताल में भर्ती है और उसका अलपुज्जा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। हमें अभी तक पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से रिपोर्ट नहीं मिली हैं। ऐसी संभावनाएं हैं कि यह सकारात्मक हो सकता है लेकिन हम रिपोर्ट मिलने के बाद ही इसकी पुष्टि कर पाएंगे।'

30 जनवरी को पहला मामला केरल के त्रिशूर में सामने आया था। पीड़ित छात्रा पिछले हफ्ते वुहान विश्वविद्यालय से लौटी थी। उसके लिए राज्य स्वास्थ्य विभाग ने एक मेडिकल बोर्ड बनाया है जो उसके मामले की समीक्षा कर रहा है। ये जानकारी राज्य की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने शुक्रवार को दी। स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने त्रिशूर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा महिला के कोरोना वायरस की चपेट में होने की पुष्टि के बाद मंत्री त्रिशूर पहुंची। शैलजा ने कहा था, 'छात्रा की हालत अब स्थिर है। इलाज का प्रभाव उसकी सेहत पर दिख रहा है। हमने एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया है और हर शाम को बुलेटिन जारी किया जाएगा।'

भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा दूसरा जत्था

चीन के वुहान शहर से भारतीय यात्रियों के दूसरे समहू को लेकर एयर इंडिया की विशेष उड़ान आज वुहान (चीन) से तड़के 3.10 बजे रवाना हुई थी जो 9.45 बजे दिल्ली पहुंच गया है। इस फ्लाइट में 323 भारतीयों के अलावा मालदीव के भी 07 नागरिक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:ताबड़तोड़ गोलियों से दिग्गज नेता की मौत, पार्टी ने किया हंगामा

चीन में अबतक 304 लोगों की मौत

चीन में कोरोना वायरस की वजह से मौतों की संख्या 304 हो गई है, जबकि चीन की सरकार के हवाले से जानकारी दी गई है कि संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हजार तक पहुंच गई है। यहां रहने वाले दूसरे देश के नागरिक शहर छोड़कर अपने देश लौटना चाह रहे हैं। तभी भारत ने भी अपने नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट करने का फैसला लिया।

Tags:    

Similar News