पाकिस्तान का चंद्रयान! इमरान से यही उम्मीद थी, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोट-पोट

बीते दिनों जब चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क उस समय टूटा जब लैंडर विक्रम अपने उद्देश्य से बस कुछ ही दूरी पर था। लेकिन लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने के बाद ट्विटर पर कुछ नफरत से भरे पाकिस्तानी यूजर भारत और इसरो को ट्रोल करने में लगे है।

Update: 2023-04-09 12:52 GMT
पाकिस्तान का चंद्रयान! इमरान से यही उम्मीद थी, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोट-पोट

नई दिल्ली : बीते दिनों जब चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क उस समय टूटा जब लैंडर विक्रम अपने उद्देश्य से बस कुछ ही दूरी पर था। लेकिन लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने के बाद ट्विटर पर कुछ नफरत से भरे पाकिस्तानी यूजर भारत और इसरो को ट्रोल करने में लगे है। बता दें कि इन लोगों में पाकिस्‍तान के मंत्री फवाद चौधरी और सेना के प्रवक्‍ता आसिफ गफूर भी शामिल थे।

यह भी देखें... चंद्रयान-2 सही सलामत: अभी-अभी इसरो से आई ये बड़ी खबर

एक तरफ जहां विक्रम लैंडर और इसरो का संपर्क टूटने के बाद भी पूरी दुनिया के लोग इसरो के वैज्ञानिकों की सराहना कर रहे थे। वहीं जब से इसरो द्वारा लैंडर विक्रम से संपर्क की जानकारी मिली है। पाकिस्तानियों की इस मिशन को लेकर जलन साफ दिखाई दे रही थी। लेकिन वहीं इस मसले को लेकर बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अदनान सामी ने भी ट्वीट कर इन पाकिस्तानियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।



अदनान स्वामी के इस ट्वीट में उन्होंने एक वीडियो शेयर करके कहा उस वीडियो को पाकिस्तान का अंतरिक्ष मिशन बताया। ये वीडियो बहुत मजेदार है। इस वीडियो को देखकर आप हंसते-हंसते परेशान हो जाएंगे।

यह भी देखें... विराट से ज्यादा पैसे लेने वाला इंडियन क्रिकेट टीम का ये सदस्य

शेेयर किए हुए इस वीडियो के गाने से पता चलता है कि ये इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के किसी रैली का है। इस वीडियो के अंत में पाक मंत्री फवाद चौधरी की तरह का एक शख्स नाचते हुए नजर आ रहा है।

बस जैसे ही ये वीडियो शेयर हुआ वैसे ही पाकिस्तानी यूजर तिलमिला गए और कुछ भी अनाप-शनाप कमेंट करने लगे। इसके साथ ही भारतीय यूजर्स ने इस ट्वीट पर पाकिस्तान के खूब मजे लिए भी हैं।

Tags:    

Similar News