पाकिस्तान की साजिश का बड़ा खुलासा, इतनी बार की भारत के खिलाफ नापाक हरकत

सरकार ने सोमवार को बताया कि जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर 30 मई 2019 से 20 जनवरी 2020 तक संघर्षविराम उल्लंघन की 2335 घटनाएं हुई हैं। रक्षा राज्य....

Update: 2020-02-03 15:31 GMT

नई दिल्ली। सरकार ने सोमवार को बताया कि जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर 30 मई 2019 से 20 जनवरी 2020 तक संघर्षविराम उल्लंघन की 2335 घटनाएं हुई हैं। रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद यसो नाइक ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- सरकार ने 250 लोगों के खिलाफ उठाया ये कड़ा कदम, कोरोना पर फैला रहे थे अफवाह

उन्होंने बताया कि 30 मई 2019 से 20 जनवरी 2020 तक जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम उल्लंघन की 2335 घटनाएं हुई हैं, जिनमें 08 सैन्य कर्मी हताहत हुए हैं।

सीमा पर गोलीबारी की 177 घटनाएं हुईं

नाइक ने बताया कि जम्मू क्षेत्र में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 30 मई 2019 से 15 जनवरी 2020 तक सीमा पर गोलीबारी की 177 घटनाएं हुईं। रक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि ऐसी घटनाओं से निटपने के लिए सशस्त्र बलों की जरूरत पूरा करने की खातिर पर्याप्त बजट प्रावधान किए जाते हैं।

दरअसल, इस तरह की घटनाओं को देखते हुए ही भारत में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि घुसपै‍ठिए देश में दाखिल न हो सकें, लेकिन इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। हालांकि सेना इस स्थिति को लेकर पूरी तरह सावधान है।

ये भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ ने केजरीवाल सरकार पर जमकर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

सीमा पार से एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन

वहीं आज सीमा पार से पाकिस्तान का नापाक हरकत एक बार फिर सामने आया है। आज सीमा पर कुपवारा जिले के समीप दो आदमी को निशाना बनाया है। जिसमें एक की मौत हो गई है,वहीं दुसरा गंभीर रुप से घायल हो गया है।

मरने वाले नागरिक का नाम मो.सलीम को रुप में की गई है। सेना के जवान पाकिस्तान के हमले की मुहतोड़ जवाब दे रही है।

Tags:    

Similar News