Parliament Special Session: लोकसभा और राज्यसभा में कल सुबह 11 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित

Report :  Jugul Kishor
Update: 2023-09-19 09:00 GMT
Live Updates - Page 5
2023-09-19 06:12 GMT

सदन को छोड़ते हुए भावुक होना स्वाभाविक: खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस भवन का हर एक कोना हमारे 75 साल पुराने संसदीय लोकतंत्र का गवाह है। ऐसे में इस सदन को छोड़ते हुए भावुक होना स्वाभाविक है। नए भवन में हम अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे लेकिन यह भवन हमारी यादों में रहेगा। हम संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक सिद्धातों की रक्षा करते रहेंगे और देश के विकास के लिए काम करते रहेंगे। 

2023-09-19 06:03 GMT

नए संसद भवन में प्रवेश करना एक ऐतिहासिक पल : पीयूष गोयल

भाजपा सांसद पीयूष गोयल ने कहा, हमारे संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों कि स्मृति को वंदन। सभी सांसदों को सादर नमन। हमने अपनी यादों को सबके साथ साझा किया। नए संसद भवन में प्रवेश करना एक ऐतिहासिक पल है। मैं आप सभी को बधाई देता हूं। नया भवन हमारी सांस्कृतिक विरासत का उदाहरण है। पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वैश्विक शक्ति बना है। संसद हमेशा से एकता का प्रतीक रहा है। यह संविधान के मूल्यों की सुरक्षा करता है जो विभिन्न परंपराओं के बावजूद राष्ट्र के रूप में बांधता है। यहां अनुभव का ज्ञान और युवाओं की ऊर्जा मिलकर 140 करोड़ देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य को आकार देने का काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर पहले ही कई समस्याओं का समाधान होता तो 2047 से पहले भी भारत विकसित हो सकता था। 

2023-09-19 05:58 GMT

संसद का सेंट्रल हॉल ऐतिहासिक हॉल है: अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मैं एक ऐतिहासिक पल का गवाह बन रहा हूं। इसी हाल में संविधान बनाने के लिए हमारे महापुरुषों ने कड़ी मेहनत की थी। इस हाउस में हम सभी एक साथ है। हम इस हाउस का सफर जानते हैं। औपनिवेशक शासन से स्वतंत्र भारत तक हमने परिवर्तन देखें हैं। यह एक ऐतिहासिक हॉल है। 2047 तक विकसित भारत बनने के लिए हमारी जनता का भी सहयोग आवश्यक है। हमें जमीन पर काम करना होगा जिसके लिए कई चुनोतियों का सामना करना है।

2023-09-19 05:53 GMT

पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात

पुराने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्ल्किार्जुन खड़गे से बातचीत की।

2023-09-19 05:48 GMT

मेनका गांधी ने पीएम मोदी की तारीफ की

बीजेपी सांसद मेनका गांधी ने कहा कि मैनें 2004 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की तब से मैं पार्टी की एक सदस्य हूं। उन्होने कहा कि मैंने कई घटनाओं को देखा है और लोकतंत्र की गवाह रही हूं। मेनका गांधी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की तारीफ की और कहा कि दो साल ही में हमने देश की सोच बदल दी। करोड़ों महिलाओ को बचाया गया और लड़कियों को अधिकार मिला। नई बिल्डिंग में जाने से पहले मैं कहना चाहती हूं कि देश की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। जनता आपका परिवार है। मेनका गांधी ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी योजनाएं देश में एक परिवार की तरह काम करती हैं। चाहे फूड सिक्योरिटी हो, बैंक अकाउंट हों, उज्जवला योजना हो। इससे सभी को फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि प्र्धानमंत्री सबसे परिवार की तरह ही मिलते हैं।

2023-09-19 05:44 GMT

सेंट्रल हॉल ब्रिटिशर्स से भारत सरकार के पास सत्ता हस्तांतरण का सबूत

सेंट्रल हॉल में सबसे पहले संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने स्वागत भाषण दिया। उन्होने कहा कि यह सेंट्रल हॉल ब्रिटिशर्स से भारत सरकार के पास सत्ता हस्तांतरण का सबूत है। उनके बाद सांसद मेनका गांधी संबोधित कर रही हैं। वरिष्ठ सांसदों के हिसाब से उन्हे पहले बोलने का मौका दिया गया है।

2023-09-19 05:38 GMT

सेंट्रल हॉल में कार्यक्रम की शुरूआत

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सेंट्रल हॉल पहुंच गए हैं। अब कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत होगी। इस कार्यक्रम में कई विपक्षी सांसद भी अपना भाषण देंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी भी संबोधित करेंगे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है

2023-09-19 05:35 GMT

लोकसभा में आज ही पेश होगा महिला आरक्षण बिल

महिला आरक्षण बिल आज लोकसभा में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पेश करेंगे। बिल को सदन में पारित कराने के लिए कल 20 सितंबर को चर्चा होगी। बिल 21 सितंबर को राज्यसभा में पेश होगा। 

2023-09-19 05:03 GMT

जॉइंट फोटो सेशन में एक साथ दिखे सभी सांसद

सेंट्रल हॉल में कार्यक्रम से पहले लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों का जॉइंट फोटो सेशन हुआ। इसमें सभी सांसद एक साथ नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, स्पीकर ओम बिड़ला, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सामने की पंक्ति में नजर आए।




 


2023-09-19 04:41 GMT

फोटो सेशन के दौरान बीजेपी सांसद हुए बेहोश

सांसदों के ग्रुप फोटो सेशन के दौरान बीजेपी सांसद नरहरि अमीन बेहोश हो गए। वह अब ठीक हैं और फोटो सेशन का हिस्सा हैं।

Tags:    

Similar News