Pawan Khera: पवन खेड़ा की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला हमला कांग्रेस नेता ने कहा देश की जनता आगामी चुनाव में देगी जवाब

Pawan Khera: दीपक सिंह ने कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी का प्रमाण इस बात से मिलता है कि पवन खेड़ा को एयरपोर्ट पर रोका गया।

Written By :  Ashish Kumar Pandey
Update: 2023-02-23 13:47 GMT

Pawan Kheda (Social Media)

Pawan Khera: कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार करने से कांग्रेस तिलमिला गई है। पवन खेड़ा को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार करने से नाराज कांग्रेस नेता पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने बीजेपी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी प्रतीत हो रही है।

भाजपा की दाड़ी में तिनका है-

दीपक सिंह ने कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी का प्रमाण इस बात से मिलता है कि पवन खेड़ा को एयरपोर्ट पर रोका गया। पवन खेड़ा को उस बात पर रोका गया है। उस पार्टी के सरकार ने रोका है जिस पार्टी के मुखिया देश के प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने बेटी पढ़ाओ पर अपशब्द बोले जिनकी स्पीच स्लिप हुई। जिस प्रधानमंत्री ने कई मंत्रों पर गलत उच्चारण किया। कांग्रेस के लोगों को अपशब्द बोले। मुझे लगता है कि भारतीय जनता पार्टी इसी संस्कृति में पल बढ़ रही है।

भारतीय जनता पार्टी के दाड़ी में तिनका है। वो चरितार्थ हो रहा है। हमारे देश ने भगवान बुद्ध दिया है। गौतम ऋषि दिया है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोगों को गौतम अडानी के बजाय कुछ नहीं दिखाई और सुनाई नहीं पड़ता है। अब ये बात देश की जनता चारितार्था मान रही है। चोर की दाढ़ी में तिनका की कहावत सुनी थी, लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी के ऊपर पुरी तरह लागू होती है और भारतीय जनता पार्टी अब कांग्रेस के अधिवेशन में या इसके पहले जो भी अत्याचार कर रही है। सूद ब्याज सहित देश की जनता 2024 मे भाजपा को वापस करेगी।

बता दें कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को आज दोपहर 12 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। इस गिरफ्तारी को कांग्रेस ने तानाशाही बताया और तुरंत सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस की ओर से पवन खेड़ा के लिए अभिषेक मनु सिंघवी ने पैरवी की। कोर्ट ने इस मामले पर तुरंत सुनवाई की और 3ः30 बजे फैसला सुनाते हुए खेड़ा को अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया।

Tags:    

Similar News