जवाहरलाल नेहरू की 53वीं पुण्यतिथि पर PM मोदी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने शनिवार (27 मई) को देश के पहले पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू की 53वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, "पंडित जवाहरलाल नेहरू को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।"

Update:2017-05-27 12:14 IST
जवाहरलाल नेहरू की 53वीं पुण्यतिथि पर PM मोदी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने शनिवार (27 मई) को देश के पहले पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू की 53वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, "पंडित जवाहरलाल नेहरू को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।" राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी नेहरू के स्मारक शांतिवन जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।





राहुल ने नेहरू को याद करते हुए ट्वीट कर कहा, "पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद कर रहा हूं। प्रार्थना करता हूं कि उनके दृष्टिकोण और मूल्य हमारे विवेक तथा कार्यो का हमेशा मार्गदर्शन करते रहे।"

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 15 अगस्त, 1947 को देश के आजाद होने के बाद भारत के पहले प्राइम मिनिस्टर के तौर पर शपथ ली थी। उनका 27 मई, 1964 को निधन हो गया था।



नेहरू निधन से पहले तक देश के पीएम रहे। वह इस पद पर सर्वाधिक समय तक रहे। उनका जन्म 14 नवंबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था।

--आईएएनएस

Tags:    

Similar News