मोदी का बड़ा प्रहार! अगर पकड़े गए करप्शन करते, तो होगा ऐसा हाल

इसके साथ ही शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने कहा कि विभागों में कुछ भी गलत करने वालों के लिए अब उनको पकड़ने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपना जाया जा रहा है।

Update: 2023-05-13 16:21 GMT

नई दिल्‍ली: केंद्र की मोदी सरकार बड़े फैसले के लिए जाना जाता है। बताया जा रहा है कि मोदी सरकार की नजर भ्रष्ट अफसरों पर है। विभागों में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया जा रहा है।

दरअसल, दिल्ली में आज एक कार्यक्रम के दौरान शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह ने कहा कि तकनीक से भ्रष्टाचार का खात्मा हो रहा है, तो वहीं विभाग के सेक्रेटरी ने बड़े एक्शन की बात करते हुए हिदायत भी दे डाली है।

यह भी पढ़ें. झुमका गिरा रे…. सुलझेगी कड़ी या बन जायेगी पहेली?

विकास मंत्रालय के सचिव दी हिदायत...

इसके साथ ही शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने कहा कि विभागों में कुछ भी गलत करने वालों के लिए अब उनको पकड़ने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपना जाया जा रहा है।

इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि कई विभागों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाया है। कुछ अधिकारियों की जरूरतें जब बढ़ जाती है तो वो गड़बड़ी करने लगते हैं।

दिल्ली के विज्ञान भवन में कार्यक्रम में सचिव ने यहां तक कहा कि मैं CPWD के चीफ को अधिकार देता हूं कि भ्रष्ट अधिकारियों पर सीधे कार्यवाई करें।

यह भी पढ़ें. लड़की का प्यार! सुधरना है तो लड़के फालो करें ये फार्मूला

करप्‍ट अधिकारियों को संदेश...

मोदी सरकार ने जब दूसरी बार सरकार बनाई, तभी सरकार की तरफ से डायरेक्ट मैसेज दे दिया था कि करप्शन किया तो बख्शा नहीं जाएगा।

जबरन रिटायर...

हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ इन्डायरेक्ट टैक्सेज़ एंड कस्टम्स (CBIC) के 15 वरिष्ठ अधिकारियों को जबरन रिटायर किया गया। इतना ही नहीं इनकम टैक्स के भी 12 अधिकारियों की छुट्टी कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें. बेस्ट फ्रेंड बनेगी गर्लफ्रेंड! आज ही आजमाइये ये टिप्स

बताया जा रहा है कि इन सभी पर आरोप है कि ये अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त थे। जाहिर है कि मोदी सरकार के निशाने पर वो लोग हैं जो पैसों का काला कारोबार करने में जुटे हैं और करोड़ों-अरबों का गबन कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News