पीएम मोदी ने मुंबई को दी 19 हजार करोड़ की सौगात, रखी मेट्रो की नींव

इसके अलावा पीएम मोदी ने मुंबई में लोकमान्य सेवा संघ तिलक मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन भी किए। मालूम हो, आरे कॉलोनी क्षेत्र में मेट्रो को लेकर काफी विरोध चल रहा है। पीएम मोदी को यही ही मेट्रो भवन का भूमिपूजन भी करना है।

Update: 2023-04-02 11:20 GMT
LIVE: पीएम मोदी ने मुंबई को दी मेट्रो की सौगात

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह मायानगरी मुंबई को तोहफे में 19 हजार करोड़ रुपये की मेट्रो कॉरिडोर्स दीं। पीएम मोदी ने आज यहां तीन और मेट्रो कॉरिडोर्स की आधारशिला रखी। साथ ही, पहले मेट्रो कोच का उद्धाटन भी किया। पीएम मोदी ने आज 19 हजार करोड़ रुपये की लागत वाले तीन और मेट्रो कॉरिडोर की आधारशिला आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले रखी है।

यह भी पढ़ें: भक्तगण इधर भी दें ध्यान! रावण की मौत के बाद मंदोदरी ने किया था विवाह

बता दें, पीएम मोदी चंद्रयान 2 की चांद पर लैंडिंग देखने के लिए बेंगलुरु में इसरो सेंटर से मुंबई पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी और सीएम देवेंद्र फडणवीस पहुंचे। वहां से वह विले पार्ले स्थित तिलक मंदिर पहुंचे और गणपति बप्पा के दर्शन किए। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा की।

यह भी पढ़ें: LOC पर गोलीबारी: पाकिस्तान हरकतों से बाज नहीं आ रहा, सेना अलर्ट पर

इसके अलावा पीएम मोदी ने मुंबई में लोकमान्य सेवा संघ तिलक मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन भी किए। मालूम हो, आरे कॉलोनी क्षेत्र में मेट्रो को लेकर काफी विरोध चल रहा है। पीएम मोदी को यही ही मेट्रो भवन का भूमिपूजन भी करना है।

यह भी पढ़ें: चंद्रयान 2: मिशन पूरा न होने पर रो पड़े ISRO चीफ, PM ने दिया कंधा, वीडियो वायरल

Full View

Tags:    

Similar News