नोटबंदी पर NM APP के जरिए मोदी ने लोगों से पूछे ये 10 सवाल...

Update: 2016-11-23 08:47 GMT

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने एनएम ऐप के जरिए 500-1000 की नोटबंदी पर जनता की राय मांगी है। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर एनएम ऐप के सर्वेक्षण में लोगों को हिस्सा लेने को कहां। सर्वे के जरिए वह यह जनना चहते है कि नोटबंदी पर लोगों को किन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस ऐप में 10 सवाल पूछे गए हैं।

आगे स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...



मैं आप लोगों की राय जानना चाहता हूं : मोदी

-सुबह करीबन 11.30 बजे मोदी ने ट्वीट कर लोगों को इस सर्वे की जानकारी दी।

-उन्होंने कहां कि "करंसी नोट पर लिए गए फैसले पर मैं आपकी राय जानना चाहता हूं। सभी देशवासी एनएम ऐप के सर्वे में हिस्सा लें।"

-मोदी के इस ट्वीट के बाद लोगों इस सर्वे में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

आगे की स्लाइड में पढ़ें ऐप में पूछें गए सवाल...

एप में हां और ना में पूछें गए सवाल

-1. क्या आपको लगता है कि भारत में कालाधन है?

-2. आपको भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ लड़ाई लड़ने और इस समस्या को दूर करने की जरूरत है?

-3. आप काले धन की समस्या से निपटने के लिए सरकार द्वारा उठाए कदमों के बारे में क्या सोचते हैं?

-4. आप भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा अब तक किए गए प्रयासों के बारे में क्या सोचते हैं?

-5. आप 500 और 1000 के पुराने नोटों को बंद करने पर मोदी सरकार के निर्णय के बारे में क्या सोचते हैं?

-6. क्‍या आपको लगता है कि डिमॉनेटाइजेशन से कालाधन, भ्रष्टाचार और आतंकवाद को रोकने में मदद मिलेगी?

-7. डिमॉनेटाइजेशन से रियल एस्टेट, उच्च शिक्षा और हेल्थ केयर तक आम आदमी की पहुंच बनेगी?

-8. भ्रष्टाचार, कालाधन, आतंकवाद और नकली नोटों पर अंकुश लगाने की लड़ाई में हुई असुविधा को आपने कितना महसूस किया?

-9. क्या आप मानते हैं कि भ्रष्टाचार का विरोध करते रहे कई आंदोलनकारी और नेता वास्तव में कालेधन, भ्रष्टाचार और आतंकवाद के समर्थन में लड़ रहे हैं?

-10. क्या आपके पास कोई सुझाव या विचार है, जो आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शेयर करना चाहते हैं?

Tags:    

Similar News