PM मोदी समेत इन नेताओं ने देशवासियों को दी New Year की बधाई

नए साल का आगाज हो चुका है। पूरी दुनिया में New Year 2020 बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। लोगों ने 2019 की विदाई कर नए साल का स्वागत बहुत ही उत्साह के साथ किया।

Update: 2020-01-01 03:38 GMT

लखनऊ: नए साल का आगाज हो चुका है। पूरी दुनिया में New Year 2020 बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। लोगों ने 2019 की विदाई कर नए साल का स्वागत बहुत ही उत्साह के साथ किया। भारत में भी जगह-जगह बहुत ही रौनक के साथ न्यू ईयर को सेलिब्रेट किया जा रहा है। सभी नए साल के जश्न में डूबे हैं और एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को नए साल की बधाई दी है।

PM मोदी ने नए साल की दी बधाई

उन्होंने ट्वीट के जरिए सभी देशवासियों को नए साल 2020 की बधाई दी है। PM मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 2020 आप सभी के लिए अद्भुत रहे। यह वर्ष आनंद और समृद्धि से भरा हो। हर कोई स्वस्थ हो और सभी की आकांक्षाएं पूरी हों। आप सभी को साल 2020 की हार्दिक शुभकामनाएं।



यह भी पढ़ें: New year के जश्न के दौरान यहां हुआ बड़ा हादसा, 6 लोगों की मौत, कई घायल

इसके अलावा पीएम मोदी ने एक गाने का वीडियो रिट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा कि, प्यारा संकलन। 2019 में हमने काफी प्रगति हासिल की है। यहां उम्मीद है कि 2020 में भारत को बदलने और 130 करोड़ भारतीयों के जीवन को सशक्त बनाने के लिए संचालित लोगों के प्रयासों को जारी रखा जाएगा।



रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को नव वर्ष की दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी सभी देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, सभी को नववर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ। वर्ष 2020 मई आप सभी के लिए खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और खुशहाली लाए। नव वर्ष की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।



राहुल गांधी ने भी दी बधाई

इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर सभी देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि, आप सभी को नया साल मुबारक हो। ये साल आप सभी के लिए अद्भुत रहे।



यह भी पढ़ें: इस तरह करें घर की सजावट ताकि नए साल में घर का माहौल हो पूरा सकारात्मक

Tags:    

Similar News