Mann Ki Baat: PM Modi ने मन की बात में सोलर एनर्जी पर कही बड़ी बात, 10 Point में जानिए खास बातें

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार (30 अक्टूबर 2022 को) मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवसियों को संबोधित किया। पीएम मोदी की मन की बात का यह 94 वां एपिसोड है।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2022-10-30 06:36 GMT

पीएम नरेंद्र मोदी (Pic: Social Media)

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार (30 अक्टूबर 2022 को) मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवसियों को संबोधित किया। पीएम मोदी की मन की बात का यह 94 वां एपिसोड है। पीएम मोदी ने आज मन की बात में सबसे पहले देशवासियों को छठमहापर्व की शुभकामनाएं दी। इस रिपोर्ट में जानिये पीएम मोदी की मन की बात की 10 जरुरी बातें।

1. पीएम मोदी ने अपनी मन की बात में कहा कि आज जम्मू-कश्मीर के होनहार नौजवानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है।आज जम्मू-कश्मीर में 20 अलग-अलग जगहों पर 3 हजार युवाओं को सरकार में काम करने के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे हैं।

2. आज, देश के कई हिस्सों में सूर्य उपासना का महापर्व 'छठ' मनाया जा रहा है, 'छठ' पर्व का हिस्सा बनने के लिए लाखों श्रद्धालु अपने गाँव, अपने घर, अपने परिवार के बीच पहुँचे हैं, मेरी प्रार्थना है कि छठ मइया सबकी समृद्धि, सबके कल्याण का आशीर्वाद दें।

3. आज बिहार और पूर्वांचल के लोग देश के जिस भी कोने में हैं, वहाँ, धूमधाम से छठ का आयोजन हो रहा है, दिल्ली, मुंबई समेत महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों और गुजरात के कई हिस्सों में छठ का बड़े पैमाने पर आयोजन होने लगा है।

4. सूर्य देव का ये वरदान है 'सौर ऊर्जा'। Solar Energy आज एक ऐसा विषय है, जिसमें पूरी दुनिया अपना भविष्य देख रही है और भारत के लिए तो सूर्य देव सदियों से उपासना ही नहीं, जीवन पद्धति के भी केंद्र में रह रहे हैं, भारत, आज अपने पारंपरिक अनुभवों को आधुनिक विज्ञान से जोड़ रहा है, तभी, आज हम, सौर ऊर्जा से बिजली बनाने वाले सबसे बड़े देशों में शामिल हो गए हैं सौर ऊर्जा से कैसे हमारे देश के गरीब और मध्यम वर्ग के जीवन में बदलाव आ रहा है।

5. तमिलनाडु में, काँचीपुरम में एक किसान थिरु के. एझिलन ने 'पी.एम कुसुम योजना' का लाभ लिया और अपने खेत में 10 HP का solar pump लगवाया, अब उन्हें अपने खेत के लिए बिजली पर कुछ खर्च नहीं करना होता है, खेत में सिंचाई के लिए अब वो सरकार की बिजली पर निर्भर भी नहीं हैं।

6. राजस्थान के भरतपुर में 'पी.एम. कुसुम योजना' के एक और लाभार्थी किसान हैं कमल मीणा। कमल ने खेत में solar pump लगाया, जिससे उनकी लागत कम हो गई है, लागत कम हुई तो आमदनी भी बढ़ गई। कमल सोलार बिजली से दूसरे कई छोटे उद्योगों को भी जोड़ रहे हैं।

7. क्या आप कभी कल्पना कर सकते हैं कि आप महीने भर बिजली का उपयोग करें और आपका बिजली बिल आने के बजाय, आपको बिजली के पैसे मिलें ? सौर ऊर्जा ने ये भी कर दिखाया है।

8. कुछ दिन पहले, देश के पहले सूर्य ग्राम - गुजरात के मोढेरा की खूब चर्चा हुई। मोढेरा सूर्य ग्राम के ज्यादातर घर, सोलर पावर से बिजली पैदा करने लगे हैं।अब वहां के कई घरों में महीने के आखिर में बिजली का बिल नहीं आ रहा, बल्कि, बिजली से कमाई का चेक आ रहा है।

9. आज जो युवा हैं, वही तो भारत को 2047 तक लेकर जाएंगे। जब भारत शताब्दी मनायेगा, युवाओं की ये शक्ति, उनकी मेहनत, उनका पसीना, उनकी प्रतिभा, भारत को उस उंचाई पर लेकर जाएगी। जिसका संकल्प देश आज ले रहा है।

10. पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता हमारे समाज के कण-कण में समाहित है और इसे हम अपने चारों ओर महसूस कर सकते हैं। देश में ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो पर्यावरण की रक्षा के लिए अपनी जीवन खपा देते हैं। 

Tags:    

Similar News