Modi in America : व्हाइटहाउस में परोसे जाएंगे बाजरा,मक्के और मशरूम के व्यंजन, बिडेन ने की है पूरी तैयारी

Pm Modi Us State Dinner Menu : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए व्हाइट हाउस में आयोजित रात्रिभोज में आमंत्रित 400 मेहमानों के लिए मेन्यू में मैरीनेट किया हुआ बाजरा, मकई की सलाद और भरवां मशरूम शामिल हैं।

Update: 2023-06-22 05:33 GMT
Pm Modi Us State Dinner Menu (social media)

Pm Modi Us State Dinner Menu : नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए व्हाइट हाउस में आयोजित रात्रिभोज में आमंत्रित 400 मेहमानों के लिए मेन्यू में मैरीनेट किया हुआ बाजरा, मकई की सलाद और भरवां मशरूम शामिल हैं।

अमेरिका की प्रथम महिला जिल बिडेन ने कहा है कि उन्होंने शेफ नीना कर्टिस को व्हाइट हाउस के कर्मचारियों के साथ काम करने और एक शानदार शाकाहारी मेनू बनाने के लिए कहा है।

व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में स्टेट डिनर की मीडिया ब्रीफिंग के दौरान जिल बिडेन ने कहा कि मेहमानों के पास अपने डिनर के मेन कोर्स में मछली का विकल्प भी होगा।

ऐतिहासिक कार्यक्रम

मोदी न्यूयॉर्क से वाशिंगटन पहुंचे हैं। न्यूयॉर्क में उन्होंने दिन की शुरुआत में 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का नेतृत्व किया, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी, राजनयिक और प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।
व्हाइट हाउस के सामाजिक सचिव कार्लोस एलिसोंडो ने राजकीय रात्रिभोज के बारे में बताया कि प्रथम महिला जिल बिडेन ने डिनर की एक एक चीज की प्लानिंग की है।
पीएम मोदी के लिए आयोजित किए जाने वाले राजकीय रात्रिभोज के बारे में जानकारी देते हुए, जिल बिडेन ने कहा - मेहमान व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में हरे रंग से सजे एक मंडप में जाएंगे, जिसमें हर मेज पर केसरिया रंग के फूल होंगे। ये रंग भारतीय ध्वज का है।" जिल बिडेन ने कहा कि रात्रिभोज के लिए 400 से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।

क्या क्या है डिनर में

राजकीय रात्रिभोज के पहले कोर्स में मैरीनेटेड बाजरा, ग्रिल्ड कॉर्न कर्नेल सलाद, तरबूज और तीखा एवोकैडो सॉस शामिल होगा।
मेन कोर्स में भरवां पोर्टोबेलो मशरूम और मलाईदार केसर-युक्त रिसोट्टो शामिल है। रिसोट्टो चावल की एक इटालियन डिश है।
मेहमानों के लिये उनके अनुरोध पर मेनू के अनुसार, सुमाक-भुना हुआ समुद्री बास (अटलांटिक महासागर की एक मछली), नींबू-डिल दही सॉस, कुरकुरा बाजरा केक और स्क्वैश परोसा जाएगा।
मिठाई के लिए गुलाब और इलायची युक्त स्ट्रॉबेरी शॉर्टकेक है।
मेन्यू में "क्रिस्टी" 2021वाइन स्टोन टॉवर, रेड ब्लेंड 2019 और डोमेन कार्नरोस ब्रुट रोज़ शामिल हैं।

Tags:    

Similar News