पीएम ने किया भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन कहा- विज्ञान के क्षेत्र में भारत टॉप 3 देशों में शामिल होगा

Update: 2017-01-03 06:39 GMT

 

फोटो सोजन्य- ANI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को आंध्र प्रदेश के तिरुपति में पहुंचे। उन्होंने वेंकटेश्वर के विश्वविद्यालय में भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया। कार्यक्रम से पहले उनका आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। पीएम ने वैज्ञानिकों और नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश उन वैज्ञानिकों का हमेशा आभारी रहेगा जिन्होंने देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 2030 में टॉप 3 देशों में शामिल होगा।

विज्ञान के विकास की बात पर क्या कहा मोदी ने

हमें सेवा और विनिर्माण क्षेत्र में तकनीकों को विकसित करने की जरूरत है। सरकार सभी तरह के विज्ञान को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, हमारे अवसंरचना और समाज कल्याण से जुड़े मंत्रालयों को विज्ञान का उपयोग करना चाहिए। हमारे देश में विज्ञान का एक प्रमुख्य योगदान रहा है। वैज्ञानिक संस्थानों को वैश्विक स्तर के अनुरूप आधार भूत अनुसंधान को मजबूत करना चाहिए।

14,000 वैज्ञानिकों और विद्वानों लिया हिस्सा

कार्यक्रम में देशभर के 14,000 वैज्ञानिकों और विद्वानों के अलावा अमेरिका, जापान, इजरायल, फ्रांस और बांग्लादेश जैसे विभिन्न देशों के छह नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम बाद पीएम मोदी दोपहर के वक्त वेंकेटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे।

 

 

Tags:    

Similar News