PM Modi Wishes to Murli Manohar Joshi: पीएम मोदी ने मुरली मनोहर जोशी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, दीर्घायु जीवन के लिए की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन शुभकामनाएं देते हुए कहा उन्होने सार्वजनिक सेवा और विद्वतापूर्ण गतिविधियों में उनके व्यापक योगदान ने हमारे देश को गहराई से समृद्ध किया है।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2024-01-05 04:11 GMT

पीएम मोदी और मुरली मनोहर जोशी (सोशल मीडिया)

PM Modi Wishes to Murli Manohar Joshi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी (Murli Manohar Joshi) को 90वें जन्मदिन की बधाई दी है।  पीएम मोदी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर पर लिखा कि डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। सार्वजनिक सेवा और विद्वतापूर्ण गतिविधियों में उनके व्यापक योगदान ने हमारे देश को गहराई से समृद्ध किया है। एक मार्गदर्शक प्रकाश और प्रेरणा के स्रोत, शैक्षिक उन्नति की दिशा में उनके प्रयासों ने एक अमिट छाप छोड़ी है। इस खास दिन पर हम प्रार्थना करते हैं कि उन्हें अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र मिले।  

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा कि भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, 'पद्म विभूषण' आदरणीय डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ एवं सुयशपूर्ण जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। 

बता दें कि मुरली मनोहर जोशी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष हैं और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री भी रहे चुके हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर के जरिए उनको बधाई दी और स्वस्थ रहने की कामना की। मुरली मनोहर जोशी ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए अपनी संसदीय सीट वाराणसी छोड़ दी थी और अब वो भाजपा के मार्गदर्शक मंडल में शामिल हैं। मुरली मनोहर जोशी का पैतृक निवास उत्तराखंड का कुमायूं क्षेत्र है। 

Tags:    

Similar News