मोदी ने भरी हुंकार: अब भारत में जल्द होगा 5 जी लॉन्च, जीवन बनेगा आसान

प्रधानमंत्री ने कहा कि आइए हम भारत को दूरसंचार उपकरण, डिजाइन, विकास और विनिर्माण में एक वैश्विक केंद्र बनाने के लिए मिलकर काम करें। भविष्य में तेजी से तकनीकी प्रगति के साथ काफी संभावनाएं हैं।

Update: 2020-12-08 06:38 GMT
मोदी ने भरी हुंकार: अब भारत में जल्द होगा 5 जी लॉन्च, जीवन बनेगा आसान

नई दिल्ली: देश के आईटी सर्विस इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2020 को ऑनलाइन संबोधित किया। इस संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि नए OSP दिशानिर्देश भारतीय आईटी सर्विस इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने में मदद करेंगे। लंबे समय तक महामारी रहने के बाद भी इस क्षेत्र में बढ़ोत्तरी होगी। इस पहल से आईटी सर्विस इंडस्ट्री का लोकतंत्रीकरण करने और इसे हमारे देश के सुदूर कोनों तक ले जाने में मदद मिलेगी।

जीवन को कैसे बेहतर बनाया जाय यह सोचना जरूरी-प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सोचना और योजना बनाना महत्वपूर्ण है कि हम आगामी प्रौद्योगिकी क्रांति के साथ जीवन को कैसे बेहतर बनाते हैं। मोदी ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवा, बेहतर शिक्षा, हमारे किसानों के लिए बेहतर जानकारी और अवसर, छोटे व्यवसायों के लिए बाजार तक बेहतर पहुंच पर हमें सोचना होगा। साथ ही कुछ लक्ष्य और हैं जिनकी ओर हम काम कर सकते हैं।

ये भी देखें: ISI का खतरनाक टारगेट किलर: दुबई में गिरफ्तार, जानिए इसके बड़े कारनामें

दुनिया महामारी के बावजूद भी लगातार काम करती रही

मोदी ने कहा कि एक मरीज ने अपने डॉक्टर से अपने घर से सलाह ली। एक व्यापारी एक उपभोक्ता के साथ एक अलग जगह से जुड़ा हुआ है। आपके इनोवेशन और प्रयासों के कारण है कि दुनिया महामारी के बावजूद भी लगातार काम करती रही। आपके प्रयासों के कारण एक बेटा अपनी मां से दूसरे शहर से जुड़ा हुआ था एक छात्र अपने शिक्षक से कक्षा में आए बिना सीख पाया।

हमें 5 जी का लॉन्च समय पर सुनिश्चित करना होगा

प्रधानमंत्री ने कहा कि आइए हम भारत को दूरसंचार उपकरण, डिजाइन, विकास और विनिर्माण में एक वैश्विक केंद्र बनाने के लिए मिलकर काम करें। भविष्य में तेजी से तकनीकी प्रगति के साथ काफी संभावनाएं हैं। भविष्य में छलांग लगाने और लाखों भारतीयों को सशक्त बनाने के लिए हमें 5 जी का लॉन्च समय पर सुनिश्चित करने के लिए एक साथ काम करने की आवश्यकता है।

ये भी देखें: भारत बंद: कई राज्यों में प्रदर्शन, आप का आरोप-सरकार ने केजरीवाल को किया नजरबंद

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News