69 बम मिलने से मचा हड़कंप, दहशत में लोग, दो गिरफ्तार

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 69 बम मिलने से हड़कंप मच गया है। कोल्हापुर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शहर से करीब 7 किलोमीटर दूर गढ़शंगी गांव में दो लोगों को 69 देसी बम के साथ गिरफ्तार किया है।

Update: 2019-10-23 10:39 GMT

मुंबई: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 69 बम मिलने से हड़कंप मच गया है। कोल्हापुर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शहर से करीब 7 किलोमीटर दूर गढ़शंगी गांव में दो लोगों को 69 देसी बम के साथ गिरफ्तार किया है। कोल्हापुर जिले के एसपी अभिनव देशमुख ने इस बारे में पत्रकारों को बताया कि दो लोगों को देसी बम के साथ गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें...अभी-अभी 40 हत्या! दहल गया पूरा देश, इसने फैलाई सनसनी

मिली जानकारी के मुताबिक इनके पास से भारी मात्रा में सल्फर और पोटेशियम पाउडर भी मिला है। बता दें कि शुक्रवार को कोल्हापुर के उजलाईवाड़ी ब्रिज के नीचे एक ट्रक में धमाका हुआ था जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके बाद से क्राइम ब्रांच ने सर्च ऑपरेशन चला रही है।

यह भी पढ़ें...अब इस बैंक को झटका, कुछ मिनटों में सभी के पैसे हुए स्वाहा

पुलिस ने ही अवैध बमों के निर्माण पर रोक लगाया हुआ है, हालांकि अपराधी चोरी-छिपे ऐसी घटानाओं को अंजाम दे हैं। क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग टीमें बनाई थीं और वह मामले की जांच कर रही थी।

यह भी पढ़ें...आतंकियों ने जलाया स्कूल! कश्मीर में फेंके पेट्रोल बम, अलर्ट पर सेना

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्‍ध लोग एक घर में छिपे हैं और कई दिनों से उनके यहां पर कैमिकल्स की बड़ी खेप आ रही है। पुलिस ने वहां छापा मारा तो उनके पास से 69 देसी बम बरामद किए गए।

Tags:    

Similar News