मिथुन, वेंकैया नायडू समेत 132 लोग पद्म पुरस्कार से सम्मानित, 26 जनवरी को हुई थी घोषणा

Padma Award 2024: आज शाम 6 बजे राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू 132 लोगों को राष्ट्रपति भवन में एक कार्यक्रम के दौरान पद्म पुरस्कार से सम्मानित करेंगी। पीएम मोदी ने इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर इन पुरस्कारों का ऐलान किया था।

Report :  Aniket Gupta
Update: 2024-04-22 11:12 GMT

Padma Award 2024: आज राष्ट्रपति भवन में शाम 6 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुछ विशेष व्यक्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। बता दें, केंद्र की बीजेपी सरकार ने बीते 25 जनवरी को देश के 132 महान लोगों को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की थी। बता दें, इस इस साल पांच पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्मश्री पुरस्कार दिए जाएंगे। ये सम्मान देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल हैं। ये पद्म पुरस्कार कई कार्यक्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिया जाता है। इनमें कला, सोशल वर्क, सार्वजनिक कार्यक्रम, साइंस एवं इंजीनियरिंग, ट्रेड एंड इंडस्ट्री जगत, मेडिसिन, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर होता है ऐलान

अलग-अलग क्षेत्रों में असाधारण और विशिष्ट सेवा प्रदान करने के लिए ‘पद्म विभूषण’ पुरस्कार से लोगों को सम्मानित किया जाता है। वहीं, पद्म भूषण उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिनका काम उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा देना रहा हो। इसके अलावा किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म श्री’ दिया जाता है। बता दें, केंद्र सरकार हर साल 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर इन पुरस्कारों का ऐलान करती है। इसके बाद देश का राष्ट्रपति एक राष्ट्रपति भवन में औपचारिक समारोह के दौरान उन सम्मानित व्यक्तियों को अवॉर्ड सौंपते हैं।

लिस्ट में 30 महिलाएं शामिल

इस साल अवार्ड के लिए जारी की गई पुरस्कार विजेताओं की 132 लोगों की लिस्ट में 30 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा लिस्ट में विदेशी, एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई श्रेणी के 8 व्यक्ति व 9 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं। आज राष्ट्रपति भवन में समारोह के दौरान पूर्व उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, भरतनाट्यम नृत्यांगना डॉक्टर पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण प्रदान किए जाएंगे। डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया जाएगा। बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और गायिका ऊषा उथुप को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा डॉक्टर सीताराम जिंदल, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर तेजस मधुसूदन पटेल और यूपी के पूर्व राज्यपाल राम नाईक को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

Tags:    

Similar News