Presidential Election Result : द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, पीएम मोदी ने घर पहुंच दी बधाई

Written By :  Anshuman Tiwari
Newstrack :  aman
Update: 2022-07-21 14:45 GMT
Click the Play button to listen to article
Live Updates - Page 3
2022-07-21 10:30 GMT

पीएम मोदी आज रामनाथ कोविंद को देंगे फेयरवेल डिनर

आज एक तरफ देश को नया राष्ट्रपति मिल जाएगा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए फेयरवेल डिनर (Farewell Dinner) देंगे। यह डिनर शाम 5:30 बजे के बाद राजधानी दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित होगा।

2022-07-21 10:11 GMT

मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ओडिशा राज्य से ताल्लुक रखती हैं। जैसे-जैसे मुर्मू के कदम राष्ट्रपति चुनाव की जीत की तरफ बढ़ रहे हैं उनके पैतृक गांव रायरंगपुर में लोग जश्न मना रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतों गिनती अभी जारी है। 

2022-07-21 09:57 GMT

द्रौपदी मुर्मू को 540 वोट हासिल

राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी (PC Modi, Secretary General of Rajya Sabha) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को कुल 540 सांसदों के वोट मिले हैं। उन्हें प्राप्त वोटो की वैल्यू 3,78,000 है। वहीं, विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 208 वोट हासिल हुए हैं, जिनकी वैल्यू 1,45,600 है। कुल 15 वोट अमान्य मिले। इस तरह सांसदों के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा मिलाकर सांसदो के कुल वोटों की संख्या 780 है। जबकि, 13 सांसद और 34 विधायक वोट नहीं डाल पाए थे। कुल 4796 वोटों में से 4754 वोट डाले गए थे। 

2022-07-21 09:34 GMT

राष्ट्रपति चुनाव :पहले राउंड की गिनती हुई पूरी

राष्ट्रपति चुनाव के लिए जारी काउंटिंग में पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इस चरण में पार्लियामेंट में पड़े सांसदों के वोटों की गिनती हुई है। जिसके बाद दूसरे चरण में 10 राज्यों में विधायकों के मतों की गिनती होगी। दूसरे चरण के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके बाद अगले 10 राज्यों के विधायकों के वोटों की गिनती की जाएगी।

2022-07-21 09:31 GMT

राष्ट्रपति की दौड़ में द्रौपदी मुर्मू आगे

राष्ट्रपति चुनाव में सांसदों के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। इस रेस में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बढ़त बना ली है। सांसदों के कुल 748 वोट में मुर्मू को 540 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं, यशवंत सिन्हा को 208 वोट हासिल हुआ है। जिसमें 15 सांसदों के वोट इनवैलिड पाए गए। द्रौपदी मुर्मू को प्राप्त सांसदों के वोट की कुल वैल्यू 3,78,000 है, वहीं यशवंत सिन्हा को मिले मतों की वैल्यू 1,45,600 है।

2022-07-21 08:15 GMT

वोटों की गिनती जारी 

राष्ट्रपति चुनाव के लिए लगातार वोटों की गिनती जारी है। संसद भवन से तस्वीरें सामने आने लगी हैं, जिसमें कर्मचारियों को गिनती में जुटा दिखाया गया है। 

2022-07-21 06:03 GMT

BJP दफ्तर में जश्न की तैयारी

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त दिख रही है। बीजेपी ने विजय जुलूस की भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। इस कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हो सकते हैं। 

2022-07-21 06:00 GMT

राष्ट्रपति चुनाव : संसद में मतों की गिनती शुरू

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। सुबह 11 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई है। आज देश को नया राष्ट्रपति मिल जाएगा। जानकारी के अनुसार, दोपहर 2:30 बजे के करीब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से भेंट-मुलाकात करेंगे। 

Tags:    

Similar News