Harassment in Flight: मुंबई की फ्लाइट में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, प्रोफेसर गिरफ्तार

Harassment in Flight: मामला बुधवार का है। सुबह साढ़े पांच बजे दिल्ली से फ्लाइट ने मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। विमान में 24 साल की पीड़िता और आरोपी एक दूसरे के अगल बगल ही बैठे थे। इस दौरान उस शख्स ने महिला के साथ कई बार छेड़छाड़ की। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस से की।

Update:2023-07-28 13:57 IST
Harassment in Flight (photo: social media )

Harassment in Flight: फ्लाइट में छेड़छाड़ और मारपीट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आए दिन कोई न कोई इस तरह की घटनाएं सुनने को मिल रही हैं। ऐसा नहीं है कि यह पहली बार फ्लाइट में हुए हंगामे का कोई मामला सामने आया है, बल्कि आजकल इस तरह की घटनाएं आम बात हो गई हैं। कभी फ्लाइट में किसी यात्री का किसी पर पेशाब करने का तो कभी दो लोगों की लड़ाई की खबर सामने आ ही जाती हैं।

ताजा मामला दिल्ली से मुंबई आ रही उड़ान का है। दिल्ली से मुंबई आ रही फ्लाइट में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने 47 साल के प्रोफेसर को अरेस्ट कर लिया है।घटना बुधवार की बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे दिल्ली से फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। विमान में 24 साल की पीड़िता और आरोपी एक दूसरे के अगल बगल ही बैठे हुए थे। इस दौरान आरोपी ने महिला के साथ कई बार छेड़छाड़ की, जिसकी महिला ने पुलिस को शिकायत की है।

आरोपी ने कई बार गलत तरीके से छुआ

पीड़िता ने बताया कि जब फ्लाइट मुंबई पहुंचने वाली था, उस दौरान आरोपी ने उसे कई बार गलत तरीके से छुआ। इस पर उसने उस व्यक्ति को टोका भी, फिर भी वह शख्स हरकत से बाज नहीं आया। इसके बाद दोनों यात्रियों में बहस होने लगी। बाद में क्रू के सदस्यों ने बीच बचाव किया। मुंबई में महिला ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत की। पुलिस ने कहा कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्रोफेसर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जमानत दे दी गई। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे जांच चल रही है।

Tags:    

Similar News