Lok sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी को दोहरा झटका, इकलौते सांसद ने भी छोड़ा साथ

Lok sabha Election 2024: पंजाब से आप के इकलौते सांसद सुशील कुमार रिंकू भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं, उन्हें जालंधर से प्रत्याशी बनाया जा चुका था।

Update: 2024-03-27 12:01 GMT

MP Sushil Kumar Rinku Join BJP (Pic: Social Media)

Lok sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में हैं। वहीं, इस बीच पंजाब में पार्टी को दोहरा झटका लगा है। पंजाब से आप के इकलौते सांसद सुशील कुमार रिंकू भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं, उन्हें जालंधर से प्रत्याशी बनाया जा चुका था। उनके साथ ही जालंधर पश्चिम से ही विधायक शीतल अंगुराल भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। आम आदमी पार्टी के दोनों नेताओं के भाजपा में जाने की अफवाहें पिछले काफी दिनों से चल रहीं थीं, हालांकि दोनों नेताओं ने इन सभी खबरों को निराधार और फर्जी बताया था। सुशील कुमार रिंकू पहले कांग्रेस में थे, पिछले साल वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।

भाजपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

लोकसभा उपचुनाव में सुशील कुमार रिंकू को पार्टी ने जालंधर से प्रत्याशी बनाया था, वह जीतकर दिल्ली पहुंचे थे। पंजाब से आम आदमी पार्टी के इकलौते सांसद थे, अब वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना है।

रवनीत बिट्टू भी भाजपा में शामिल

बता दें कि पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता लगातार भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने भी भाजपा की सदस्यता ली है, वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पौत्र हैं।

Tags:    

Similar News