Bharat Jodo Yatra 2.0: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पार्ट-2 जल्द, CWC की बैठक में खड़गे से ये हुई मांग

Bharat Jodo Yatra 2.0: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। उनकी ये यात्रा अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक के लिए होगी।

Report :  aman
Update: 2023-12-21 13:11 GMT

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Social Media)

Bharat Jodo Yatra 2.0: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) पार्ट- 2 शुरू जनवरी के दूसरे हफ्ते से शुरू करेंगे। राहुल की ये यात्रा अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक के लिए निकलेगी। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की गुरुवार (21 दिसंबर) को हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने भारत जोड़ो यात्रा पार्ट- 2 का जिक्र किया।

खड़गे बोले- निर्णय आप सभी पर छोड़ता हूं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'एक और महत्वपूर्ण बात कार्यसमिति के समक्ष रखना चाहता हूं। पिछले कई महीनों से पार्टी के सभी लीडर और कार्यकर्ता एक सुर में एक मांग मेरे सामने रखते रहे हैं कि राहुल गांधी से पूर्व से पश्चिम 'East to West' भारत जोड़ो यात्रा करने का आग्रह करें। मैं कार्यसमिति में राहुल गांधी के समक्ष यह बात रखता हूं। निर्णय आप सभी पर छोड़ता हूं।'

कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली थी भारत जोड़ो यात्रा

उल्लेखनीय है कि, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में कांग्रेस ने पिछले साल 12 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से यात्रा की शुरुआत हुई थी। यात्रा 12 राज्यों से गुजरते हुए जम्मू-कश्मीर में समाप्त हुई थी। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा 136 दिनों तक चली थी। इस दौरान उन्होंने 4 हजार किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा की थी। कांग्रेस ने इस यात्रा का उद्देश्य भारत को एकजुट करने, साथ आने तथा राष्ट्र को मजबूत करने का बताया था। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कई जनसभाओं को संबोधित भी किया। साथ ही, केंद्र सरकार पर निशाना साधा। आपको याद होगा, पूरी यात्रा के दौरान राहुल गांधी का हाफ टी शर्ट पहनना भी मुद्दा बना था।

'यूपी जोड़ो यात्रा' शुरू

आपको बता दें, राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' की तर्ज पर कांग्रेस ने 20 दिसंबर से 'यूपी जोड़ो यात्रा' (UP Jodo Yatra) शुरू की है। यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय और अन्य नेताओं ने मां शाकंभरी देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद सहारनपुर जिले में यूपी जोड़ो यात्रा शुरू की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) ने यात्रा शुरू करते हुए कहा कि, 'इसका उद्देश्य लोगों से जुड़ना और किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं से संबंधित मुद्दों को उठाना है।'


Tags:    

Similar News