राहुल गांधी की ये कारें: अंदर से दिखती हैं शानदार, कीमत जान दंग रह जायेंगे

राहुल गांधी को कई अलग अलग और महंगी कारों में सफ़र करते कई बार देखा गया। उनकी कारों की कीमत जान आप दंग रह जायेंगे। वहीं इन वाहनों की खासियत भी कुछ कम नहीं है।

Update:2020-02-08 16:14 IST

लखनऊ: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बारें में कौन नहीं जानता। देश के दिग्गज नेताओं में शुमार राहुल गांधी अपने भाषणों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन क्या आपने कभी उनपर दौरों पर गौर किया है। अगर ध्यान दिया होगा तो आपको गांधी परिवार इस लाडले के बारे में ऐसी कई बात जानने को मिलेगी, जिनके बारे में आप जानते तक नही। दरअसल, अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी की फेवरेट कारों के बारे में आज हम आपको बतायेंगे।

इन गाड़ियों में सफ़र करते हैं राहुल गांधी:

राहुल गांधी को कई अलग अलग और महंगी कारों में सफ़र करते कई बार देखा गया। अपनी रैलियों और रोड शो के दौरान वह अपनी फेवरेट कारों में सफ़र करते अक्सर नजर आ जाते हैं। उनकी कारों की कीमत जान आप दंग रह जायेंगे। वहीं इन वाहनों की खासियत भी कुछ कम नहीं है।

ये भी पढ़ें: यहां बिकिनी में घूम रही थी महिला, पुलिस की पड़ी नजर, फिर जो हुआ….

टोयोटा लैंड क्रूजर

इस कार में 4.5 लीटर का 32वी 1वीडी डीजल इंजन लगा हुआ है। 7 सीटों वाली यह लैंड क्रूजर 11 किमी. प्रति लीटर का माइलेज देती है। यह डीजल इंजन 261. 49 बीएचपी पावर तथा 650 न्यूटन मी​टर का टार्क जनरेट करता है। इस कार की शो रूम कीमत 1.41 करोड़ रूपए है। चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी अक्सर इसी कार में बैठे नजर आते हैं।

टाटा सफारी

राहुल अक्सर टाटा सफारी कार में सफर करने नजर आ जाते हैं। खासियत है कि इसमें 4.2 लीटर का 16वी वीटीटी डीजल इंजन दिया गया है जो कि 148 बीएचपी की पावर और 320 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये कार प्रति लीटर में 14.1 किमी का माइलेज देती है। बता दें कि टाटा की ये भारत में बिकने वाली बेहद किफायती और बेहद दमदार एसयूवी है। वहीं ये गाड़ी बुलेटप्रूफ भी है।

ये भी पढ़ें: उड़ने वाली टैक्सी: रखेगी आपका ख्याल और भी है बहुत कुछ खास

लेक्सस एलएक्स

करोड़ों की लेक्सस एलएक्स में भी कई खासियत है। इसमें 5663 सीसी का डीजल इंजन है जो 261 बीएचपी की पावर और 650 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इसका माइलेज 9.6 किमी प्रति लीटर है। इस शानदार गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 2.33 करोड़ रुपये है। लेक्सस की ये बेहद लग्जरी और शानदार एसयूवी है।

ये भी पढ़ें: आरक्षण पर SC का बड़ा फैसला: रिजर्वेशन वालों को लगेगा करारा झटका

Tags:    

Similar News