Rahul Gandhi Statement On BJP: बीजेपी में राजाओं की विचारधारा है, कांग्रेस में सभी को बोलने की आजादी, नागपुर रैली में राहुल गांधी का भाजपा पर वार

Rahul Gandhi Statement On BJP: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी में राजाओं की विचारधारा है। यहां ऊपर से आए आदेश का पालन होता है, लेकिन कांग्रेस में सभी को बोलने की आजादी है। कांग्रेस में लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा कहती है कि देश की लगाम हिंदुस्तान की जनता के हाथ में होनी चाहिए। हम जनशक्ति की बात करते हैं। आप हमारे सभी कानून देखिए, आजादी की लड़ाई देश की जनता ने लड़ी थी।

Update: 2023-12-28 11:59 GMT

नागपुर रैली में राहुल गांधी का भाजपा पर वार, कहा- बीजेपी में राजाओं की विचारधारा है, कांग्रेस में सभी को बोलने की आजादी: Photo- Social Media

Rahul Gandhi Statement On BJP: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नागपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में आज दो विचारधारा की लड़ाई है। विचार और सत्ता की लड़ाई है। लड़ाई की बुनियाद विचारधारा है। उन्होंने एक भाजपा सांसद का जिक्र करते हुए कहा कि वह कुछ दिन पहले मुझसे लोकसभा में मिले थे। कई सांसद कांग्रेस में हुआ करते थे। वह छिपकर मुझसे मिलते थे और कहते थे कि राहुलजी आपसे बात करनी चाहिए। जब मैंने उनसे पूछा कि तुम तो बीजेपी में हो। सब कुछ ठीक है, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अब यहां सहा नहीं जाता। हमारी कोई नहीं सुनता।

कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी में राजाओं की विचारधारा है। यहां ऊपर से आए आदेश का पालन होता है। लेकिन कांग्रेस में सभी को बोलने की आजादी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र है। कहा कि हमारी विचारधारा कहती है कि देश की लगाम हिंदुस्तान की जनता के हाथ में होनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा, हम जनशक्ति की बात करते हैं।

आप हमारे सभी कानून देखिए, आजादी की लड़ाई देश की जनता ने लड़ी थी। राजा-महाराजाओं ने नहीं लड़ी थी। उनकी तो पार्टनरशिप थी। लेकिन इस बारे में भूल जाते हैं। लोगों को लगता है कि आजादी की लड़ाई अंग्रेजों और राजा-महाराजाओं के खिलाफ थी। कांग्रेस ने गरीब जनता के लिए लड़ाई लड़ी। हिंदुस्तान की जनता के कोई अधिकार नहीं थे, महिलाओं के कोई अधिकार नहीं थे। ये आरएसएस की विचारधारा है। हमने ये बदला है। ये लोग फिर से देश को उसी दौर में ले जाना चाहते हैं।

आज सारी संस्थाओं पर बीजेपी का कब्जा है-

राहुल गांधी ने कहा कि आज सारी संस्थाओं पर बीजेपी का कब्जा है। आज सभी वाइस चांसलर एक ही संगठन के हैं। उन्हें कुछ आता-जाता नहीं है। आज हिंदुस्तान के वाइस चांसलर मेरिट के आधार पर नहीं बनते हैं।

Tags:    

Similar News