Mission 2024: राहुल गांधी दो जगहों से लड़ेंगे चुनाव!, वायनाड छोड़ जानिए कहां से कर सकते हैं दावेदारी

Mission 2024: 2019 का लोकसभा चुनाव भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दो जगह से लड़ा था। यूपी के अमेठी और केरल के वायनाड से। लेकिन अमेठी से वे हार गए थे और वायनाड से जीत कर लोकसभा पहुंचे थे।

Update: 2024-02-26 12:52 GMT

Rahul Gandhi (Pic:Social Media) 

Mission 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो जगहों से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों की मानें तो वह इस बार केरल की वायनाड सीट छोड़ेंगे। इसकी जगह वे तेलंगाना में किसी सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। 2019 का लोकसभा चुनाव भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दो जगह से लड़ा था। यूपी के अमेठी और केरल के वायनाड से। लेकिन अमेठी से वे हार गए थे और वायनाड से जीत कर लोकसभा पहुंचे थे।

अमेठी से स्मृति ईरानी ने हराया था

अमेठी से राहुल गांधी कई बार कांग्रेस के सांसद चुने गए, लेकिन 2019 में उन्हें भाजपा की स्मृति ईरानी से पराजय का सामना करना पड़ा था। इस तरह से भाजपा ने कांग्रेस की इस परंपरागत सीट को छीन लिया। अब भाजपा फिर से स्मृति ईरानी को ही यहां से चुनाव लड़ाने वाली है।

अमेठी ही या कहीं और से लड़ेंगे

सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी दो जगहों से लोकसभा 2024 का चुनाव लड़ेंगे। जिसमें से एक जगह यूपी से होगी। अब सवाल यह उठता है कि वे अमेठी से ही लड़ेंगे या कहीं और से। सूत्रों की मानें तो वे अमेठी या रायबरेली से चुनाव लड़ सकते हैं। अभी रायबरेली से उनकी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद हैं, लेकिन वह राजस्थान से अब राज्यसभा के लिए चुन ली गई हैं। ऐसे में हो सकता है कि राहुल गांधी यूपी की रायबरेली सीट से इस बार चुनाव लड़ सकते हैं।

क्यों दो सीटों से लड़ेंगे

अब यहां सवाल यह उठ रहा है कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी क्यों दो जगहों से चुनाव लड़ेंगे। देखा जाए तो कांग्रेस और राहुल गांधी यह अच्छी तरह जानते हैं कि यूपी में चुनाव जीतना आसान नहीं है। ऐसे में अगर वे यूपी से हार गए तो वह दूसरी सीट से जीत कर लोकसभा पहुंच जाएंगे।

आखिर दो जगहों से क्यों?

कहते हैं समय का चक्र निराला होता है। जिस कांग्रेस को यूपी के अमेठी और रायबरेली से कभी हार का स्वाद नहीं चखना पड़ता था वही कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से हार गई। जिस तरह से भाजपा यूपी के सभी 80 की 80 लोकसभा सीटों पर जीत के लिए दम भर रही है उससे हो सकता है कांग्रेस को यह लग रहा हो कि अगर राहुल गांधी यूपी से हार गए तो वे तेलंगाना से जीत कर लोकसभा पहुंच सकते हैं। दो जगहों से चुनाव लड़ने से उनकी सीट सेफ रहेगी यानी एक जगह से वे लोकसभा तो पहुंची ही सकते हैं।

Tags:    

Similar News