प्रवासी मजदूरों पर सख्त हुए CM गहलोत, कहा-ऐसा हुआ तो SDM-SHO होंगे जिम्मेदार

देश में अब लॉकडाउन  का चौथा चरण 18 मई से शुरू होना है। हर राज्य से प्रवासी मजदूर लोग पलायन कर रहे हैं, तो राजस्थान से भी मजदूरों ने जाने का मन बना लिया होगा। लेकिन इसी बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सख्त आदेश दिया है

Update: 2020-05-16 05:20 GMT

जयपुर : देश में अब लॉकडाउन का चौथा चरण 18 मई से शुरू होना है। हर राज्य से प्रवासी मजदूर लोग पलायन कर रहे हैं, तो राजस्थान से भी मजदूरों ने जाने का मन बना लिया होगा। लेकिन इसी बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सख्त आदेश दिया है कि प्रवासी मजदूर राज्य की सड़कों पर पैदल चलता नहीं दिखना चाहिए। अगर पैदल चलते हुए दिखता है तो इसके लिए इलाके के एसडीएम और एसएचओ जिम्मेदार ठहराए जाएंगे। सीएम अशोक गहलतो ने प्रवासी मजदूरों को बसों में बैठाकर शेल्टर होम तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

 

यह पढ़ें....CRPF जवान ने की पत्नी और बच्चों की निर्मम हत्या, फिर जो किया वो जान हो जाएंगे दंग

 

बता दें कि लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूर पर्याप्त साधन न होने की वजह से सड़कों पर भटक रहे हैं। ऐसे में जब तक उनकी व्यवस्था नहीं हो जाती, उन्हें शेल्टर होम में ही रहना होगा। मजदूरों को लॉकडाउन की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उद्योग-धंधे बंद होने की वजह से उन्हें आजीविका और भोजन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।ऐसे में मजदूर अपने-अपने राज्यों की ओर लौटने के लिए बड़ी संख्या में पलायन कर रहे हैं।

साधन न होने की वजह से फंसे मजदूर पैदल ही अपने राज्यों की यात्रा पर निकल पड़े हैं। मजदूरों में ज्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग शामिल हैं। ऐसे में सीएम अशोक गहलोत ने आदेश दिए हैं कि मजदूर सड़कों पर न दिखें, उन्हें शेल्टर होम में रखा जाए। शेल्टर होम में भोजन और आराम की पूरी व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग के साथ की गई है।

बता दें कि बीते दिनों लॉकडाउन में फंसे मजदूरों का गुस्सा सड़क पर दिखा था। मजदूर एक तरफ फैक्ट्री मालिकों के वेतन न देने पर नाराज थे, दूसरी तरफ प्रशासन पर। दरअसल राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में वेतन न मिलने से नाराज मजदूरों ने गुरुवार को फैक्ट्री गेट पर विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस ने लाठीचार्ज कर मजदूरों को हटाया था।

 

यह पढ़ें....कोरोना संकट से 80 फीसदी भारतीयों की कमर टूटी, कमाई पर पड़ा इतना बुरा असर

 

भीलवाड़ा में भी मजदूरों ने वेतन के लिए प्रदर्शन किया था। लॉकडाउन के बीच राजस्थान में कोरोना वायरस के 213 नए मामले सामने आए हैं। ये एक दिन में सबसे ज्यादा केस है। राज्य में कोरोना के कुल 4747 मामले हो गए हैं। राजस्थान में कोरोना से अब तक 125 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे देश में कोरोना के मामले दिन ब दिन बढ़ रहे है। महाराष्ट्र, राजस्थान,मध्य प्रदेश, ओडिशा में सबसे ज्याद केस आए हैं।

Tags:    

Similar News