Ramadan Started: भारत में दिखा रमजान का चाँद, आज से रखा जायेगा पहला रोजा

Ramadan Started: भारत में बीते दिन 1 मार्च को रमजान का चाँद दिखने के बाद आज से रोजे की शुरुआत हो गई है।;

Update:2025-03-02 07:52 IST

Ramadan Started

Ramadan Started: भारत में आज, 1 मार्च को रमजान का चांद नजर आते ही मुसलमानों में खुशी की लहर दौड़ गई। दिन ढलते ही सभी की निगाहें आसमान पर टिकी थीं, और जैसे ही चांद दिखा, लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद देनी शुरू कर दी। इस पाक महीने की शुरुआत के साथ ही मस्जिदों में रौनक बढ़ गई और तरावीह की नमाज की तैयारियां शुरू हो गईं।

रमजान इस्लाम का सबसे मुकद्दस महीना माना जाता है, जिसमें मुसलमान 29 या 30 दिनों तक रोजा रखते हैं। इस दौरान हर बालिग और सेहतमंद व्यक्ति के लिए रोजा रखना फर्ज होता है। रमजान इस्लाम के पांच अहम स्तंभों में से एक है, जिसमें इबादत, संयम और नेकी पर जोर दिया जाता है। रोजे के दौरान मुसलमान सूरज निकलने से पहले सहरी करते हैं और फिर दिनभर भूखे-प्यासे रहकर इबादत करते हैं। शाम को इफ्तार के साथ रोजा खोला जाता है।

तरावीह की नमाज से मस्जिदों में रौनक

रमजान में पांच वक्त की नमाज के अलावा एक खास नमाज भी अदा की जाती है, जिसे तरावीह कहा जाता है। यह नमाज ईशा की नमाज के बाद पढ़ी जाती है। हालांकि, तरावीह की नमाज फर्ज नहीं बल्कि सुन्नत-ए-मुअक्किदा है, यानी इसे पढ़ना जरूरी नहीं है, लेकिन पढ़ने से ज्यादा सवाब मिलता है। यह नमाज मस्जिद में जमात के साथ पढ़ी जाती है, लेकिन इसे घर पर अकेले भी अदा किया जा सकता है।

रमजान का चांद नजर आते ही बाजारों में भी रौनक बढ़ गई। लोग सहरी और इफ्तार की तैयारियों में जुट गए हैं। इस पाक महीने में इबादत के साथ-साथ गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने का भी खास महत्व है।

Tags:    

Similar News