क्वारनटीन महिलाएं गर्भवती: लोगों के उड़े होश, अब होगी मामले की जांच

झारखंड की राजधानी रांची में क्वारनटीन सेंटर में तीन महिलाएं गर्भवती पाई गई हैं। इस खबर के बाद अब प्रशासन पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

Update:2020-07-23 12:07 IST

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर तब्लीगी जमात के जमातियों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, यहां पर क्वारनटीन सेंटर में तीन महिलाएं गर्भवती पाई गई हैं। इस खबर के बाद अब प्रशासन पर सवाल खड़े होने लगे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने के लिए इन लोगों को क्वारनटीन सेंटर में रखा गया था, लेकिन अब तीन महिलाओं के गर्भवती मिलने से प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: आजाद-तिलक जयंती: जिनसे डर से कांपते थे अंग्रेज, मोदी-शाह ने किया नमन

आनन-फानन में दिए गए जांच के आदेश

मामला सामने आने के बाद प्रशासन चौकन्ना हो गया है। रांची जिला उपायुक्त छवि रंजन ने आनन-फानन में इस मामले के जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए एडिशनल कलेक्टर को नियुक्त किया गया है। जो यह पता लगाएंगे कि किन वजहों से क्वारनटीन सेंटर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ है। इसके साथ ही जिसे इस सेंटर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उससे भी मामले में पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें: मणिपुर को PM मोदी का बड़ा तोहफा, बोले- कोरोना काल में भी नहीं रुका विकास

किया गया महामारी रोग अधिनियम-2020 का उल्लंघन

इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकीलों ने कहा कि अगर महिलाएं क्वारनटीन सेंटर में रहते हुए गर्भवती हुई हैं तो ये महामारी रोग अधिनियम-2020 का उल्लंघन है। ऐसे में अधिनियम का उल्लंघन करने के लिए उनके खिलाफ इस अधिनियम की धारा 2 (3) के तहत मुकदमा दर्ज होगा। वहीं, सेंटर की जिम्मेदारी संभालाने वाले के खिलाफ भी लापरवाही बरतने के लिए केस दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: अभी-अभी आर्मी ने उड़ा दी पाकिस्तान की चौकियां, LOC पर बरसाए बम

मंगलवार को हाई कोर्ट से मिली है जमानत

आपको बता दें कि राजधानी रांची में लॉकडाउन और वीजा नियमों का उल्लंघन करने के दोषी पाए जाने वाले 17 विदेशी जमातियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में आरोपी जमातियों को गिरफ्तार करके खेलगांव स्थित क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया था। ये लोग 30 मार्च से सेंटर में थे। फिर 20 मई को इन सभी को बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में भेज दिया गया। मंगलवार को ही हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाज सभी जेल से बाहर निकले हैं। इसके बाद तीन महिलाओं के गर्भवती होने का खुलासा हुआ है।

यह भी पढ़ें: बैंक का तगड़ा ऐलान: खुशी में झूम उठे ग्राहक, घर-घर आई खुशखबरी

तब्लीगी कार्यकर्ताओं ने की है रहने की व्यवस्था

ये सभी 17 विदेशी जमाती जमानत मिलने के बाद से ही रांची में रह रहे हैं। इनमें से नौ पुरुष सदस्य पुरुष कडरू स्थित एक घर में ठहरे हुए हैं। इसके अलावा बाकी आठ लोग, जो चार दंपती हैं, गुदड़ी चौक मिशन रोड में रुके हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय तब्लीगी कार्यकर्ताओं की ओर से ही इनके रुकने की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें: Gold का दाम: चांदी हुई सस्ती-सोने का पारा चढ़ा, यहां जानें नई कीमतें

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News