Ration Card: सरकार जल्द कैंसिल करेगी 10 लाख राशन कार्ड, नहीं मिलेगा मुफ्त अनाज...कहीं आप भी तो नहीं

Free Ration Card: हाल ही में देश में करीब 10 लाख राशन कार्ड फर्जी पाए गए हैं, जिन पर सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। जल्द ही ऐसे लोगों के राशन बंद कर दिए जाएंगे।

Written By :  aman
Update: 2022-11-08 09:19 GMT

राशन कार्ड (Social Media)

Free Ration Card: केंद्र सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। जिसके तहत सरकार 10 लाख राशन कार्ड कैंसिल की जा रही है। इन लोगों को अब मुफ्त अनाज नहीं मिलेगी। गौरतलब है कि, देश भर में करोड़ों लोगों को मुफ्त में सरकारी राशन दिया जा रहा है। जिसका फायदा गरीबों को मिल रहा है। लेकिन, सरकार अब ऐसे लोगों का राशन बंद करने जा रही है जो सरकारी अनाज का फर्जी तरीके से फायदा उठा रहे हैं।

आपको बता दें कि, केंद्र सरकार ने हाल ही में देशभर में करीब 10 लाख फर्जी राशन कार्डों (10 Lakh Fake Ration Card) को चिन्हित किया था। ऐसे राशन कार्ड शीघ्र ही रद्द किए जाएंगे। ऐसे लोगों के राशन पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी। ये वो लोग होंगे जिन्होंने अपना राशन कार्ड फर्जी तरीके से बनवाया था। राशन कार्ड फर्जी पाये जाने पर सरकार उनके राशन की वसूली भी करेगी।

80 करोड़ लोगों को मिल रहा मुफ्त अनाज

सरकारी आंकड़ों की मानें तो इस वक्त देश में तक़रीबन 80 करोड़ से भी अधिक लोगों को मुफ्त राशन (Free Ration card) का लाभ मिल रहा है। मगर, इसी देश में बहुसंख्य ऐसे लोग भी हैं, जो अब तक इस सुविधा से वंचित हैं। जबकि, ऐसे कई लोगों को मुफ्त राशन का लाभ मिल रहा है जो इसके पात्र नहीं हैं। इसी फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार ने 10 लाख राशन कार्ड को कैंसिल करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि, ये राशन कार्ड धारी मुफ्त सरकारी अनाज वर्षों से उठा रहे हैं।

हालांकि, सरकार की लंबे समय से इनकी तरफ नजर टेढ़ी थी। जांच के बाद चिन्हित कर 10 लाख अपात्र राशन कार्ड धारकों के कार्ड कैंसिल करने का फैसला लिया गया है। मुफ्त राशन के रूप में इन्हें अब मुफ्त गेहूं, चना तथा चावल नहीं मिलेंगे। 

अपात्र होने पर रद्द होगा राशन कार्ड

आपको बता दें कि, देश के विभिन्न राज्यों में अपात्र राशन कार्ड धारकों की जांच की जा रही है। राशन डीलरों को ऐसे अपात्र लाभुकों की लिस्ट भेजने के आदेश दिए गए हैं। राशन डीलर का काम है कि, वो नाम चिन्हित कर ऐसे कार्ड धारकों की रिपोर्ट जिला मुख्यालयों को भेजें। जिसके बाद राशन कार्ड रद्द करने की कार्यवाही की जाएगी। सरकार का मकसद है कि, मुफ्त अनाज केवल उन्हीं लोगों को मिले, जो सच में मुफ्त राशन लेने के पात्र हैं।

जानें किन्हें किया गया चिन्हित?

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अनुसार, जो कार्ड धारक इनकम टैक्स भरते हैं। इसके अतिरिक्त, जिनके पास 10 बीघा से अधिक जमीन है। ऐसे लोगों की भी सूची बनाई जा रही है। वैसे लोगों के भी राशन कार्ड कैंसिल होने वालों हैं जिन्होंने बीते चार माह में मुफ्त का अनाज नहीं लिया है। वहीं, कई ऐसे लोग भी हैं जो फ्री में राशन उठाकर व्यापार करते हैं। ऐसे लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है। ज्ञात हो कि, फर्जी तरीके से राशन कार्ड का इस्तेमाल करने वालों में सबसे अधिक संख्या उत्तर प्रदेश में हैं। राशन कार्ड धारकों की पात्रता जांच की कवायद तेज है।

Tags:    

Similar News