Republic Day Flypast: आखिरी बार फ्लाईपास्ट में शामिल हुआ नेवी का IL-38, जानें क्या है इसकी खासियत?

Republic Day Flypast: गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के 'कर्तव्य पथ' पर थल सेना, वायु सेना और नेवी ने अपनी ताकत दिखाई। नेवी के IL-38 ने आखिरी बार फ्लाई पास्ट किया।

Written By :  aman
Update: 2023-01-26 09:50 GMT

विमान IL-38 (Social Media)

Republic Day Flypast: गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के मौके पर पूरा देश जश्न में डूबा है। आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 'कर्तव्य पथ' (Kartavya Path) पर थल सेना (Indian Army) ने अपनी भव्य परेड की। वायु सेना और नेवी ने भी अपनी ताकत दिखाई। जलसेना का लंबी दूरी का निगरानी और पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान IL-38 (Ilyushin Il-38) परेड का मुख्य आकर्षण रहा। इंडियन नेवी के इस विमान ने 'कर्तव्य पथ' पर अपना पहला और आखिरी फ्लाई पास्ट किया।

आपको बता दें, IL-38 ने 45 साल तक भारतीय नौसेना (Indian Navy) में शामिल होकर देश की सेवा की। यह 50 विमानों के उस दल का हिस्सा रहा जिन्होंने गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। परेड को देखने आए दर्शकों ने IL-38 के फ्लाई पास्ट पर तालियां बजाई। 

IL-38 पिछले साल हुआ सेवामुक्त

जानकारी के लिए बता दें, आईएल- 38 (IL-38) को वर्ष 1977 में भारतीय सेना में शामिल किया गया था। तब से यह भारतीय नौसेना (Indian Navy) के समुद्री टोही मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। पहले, IL-38SD विमान, IN 301 को 45 साल देश की सेवा के बाद पिछले साल यानी जनवरी 2022 में सेवामुक्त कर दिया गया था। 

एयरफोर्स के राफेल सहित अन्य ने किया फ्लाईपास्ट

आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय नौसेना के आईएल- 38 विमानों के अलावा 'भीम' और 'बजरंग' जैसी संरचना भी पहली बार प्रदर्शित की गई। कर्तव्य पथ पर वायुसेना की झांकी भी दिखाई गई। इस बार एयरफोर्स का विषय था 'भारतीय वायु सेना: पॉवर बियॉन्ड बॉउंड्रीज़' (Indian Air Force: Power Beyond Boundaries)। समारोह के दौरान 9 राफेल विमान (Rafale Aircraft) ने आईएल-38 के साथ फ्लाईपास्ट किया।

राष्ट्रपति मुर्मू को 21 तोपों ने दी सलामी

74वें गणतंत्र दिवस (74th Republic Day) समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने परंपरा के मुताबिक, राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी गई। इस बार 26 जनवरी कार्यक्रम में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी (Egyptian President Abdel Fattah al-Sisi) को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। जिसके बाद प्रधानमंत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ के सलामी मंच पर आए।

Tags:    

Similar News