Rewa Madhya Pradesh Gang Rape: देवी मंदिर के पीछे हुआ किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

Rewa Madhya Pradesh Gang Rape: रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना नईगढ़ी थाने के अष्टभुजी माता मंदिर की है। जहां पर एक किशोरी अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए आई थी।

Newstrack :  Network
Update: 2022-09-18 05:30 GMT

Rewa gang rape (Social Media)

Rewa Madhya Pradesh Gang Rape: रीवा (मध्यप्रदेश)। दोस्त के साथ मंदिर घूमने आई किशोरी से गैंगरेप, रीवा बना क्राइम का हब। छह आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात को दिया अंजाम। शिकायत करने पर जान से मार देने की दी गई थी धमकी। डीएसपी नवीन दुबे ने दो आरोपियों को दबिश देकर किया गिरफ्तार। अन्य 4 के ठिकानों में चल रही है छापेमारी।

मध्यप्रदेश रीवा जिला बना क्राइम का हब। मर्डर, बलात्कार, लूट, राहजनी जैसी घटनाएं हुई आम। विगत एक वर्ष से रीवा अपराध में आगे। पुलिस नही लगा पा रही लगाम। कहीं रेप तो कहीं मर्डर तो कहीं लूट की घटनाए आ रही सामने। रीवा पुलिस के लिए बड़ी चुनौती। पूरा मामला नईगढ़ी थाने के अष्टभुजी माता मंदिर का है जहां घटी बड़ी वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

अपने दोस्त के साथ मंदिर आई एक किशोरी के साथ आधा दर्जन आरोपीयो ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। मंदिर के पीछे किशोरी को बंधक बनाकर उन्होंने गैंगरेप किया। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई।

रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना नईगढ़ी थाने के अष्टभुजी माता मंदिर की है। जहां पर एक किशोरी अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए आई थी। मंदिर में दर्शन करने के बाद वे समीप ही बैठकर बातचीत कर रहे थे। उसी समय आधा दर्जन युवक वहां पहुंच गए। आरोपी उनको धमकाने लगे और युवक के सामने किशोरी को घसीटकर कूड़ा के नीचे तरफ ले गए। और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया है। इस घटना के बाद पीड़िता ने थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है 6 में से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चार अन्य की तलाश की जा रही है।

रीवा से अमर मिश्र की रिपोर्ट

Tags:    

Similar News