Salman Khan: सलमान खान के घर के बाहर कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग! घर पर ही थे अभिनेता

Salman Khan: घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मुंबई पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिस समय यह घटना हुई उस समय सलमान खान घर पर ही थे

Report :  Jugul Kishor
Update: 2024-04-14 02:20 GMT

सलमान खान (सोशल मीडिया)

Salman Khan Galaxy Firing News: मुंबई में बॉलीवुड एक्टर सलमान (Salman Khan) खान के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई है। बांद्रा के गैलक्सी अपार्टमेंट (Galaxy Apartment) के बाहर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग (Firing) कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 4 राउंड फायर करने की जानकारी पुलिस को मिली है। आज यानी रविवार सुबह करीब 5 बजे के आसपास की घटना बतायी जा रही है। मुंबई पुलिस जांच में जुट गई है। क्राइम ब्रांच भी मौके पर पहुंची है। 

CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की शिनाख्त करने की कोशिश की जाएगी। अभी तक अज्ञात लोगों से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। जिस समय यह घटना हुई उस समय सलमान खान (Salman Khan) घर पर ही थे। बता दें कि इससे पहले सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।  

ज्वाइंट सीपी कानून व्यवस्था के मुताबिक मौके पर हर एक एंगल से जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद सलमान खाने के गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है। हालांकि सलमान खान को पहले से ही सुरक्षा दी गई है। उनके साथ हमेशा दो पुसिस वाले रहते हैं। उनके अलावा सलमान के साथ उनकी खुद की पर्सनल सैक्योरिटी भी हमेशा साथ रहती है।  

Salman Khan को कई बार मिल चुकी है जान से मारने की धमकी

बता दें कि कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) कई बार सलमान खान (Salman Khan) को जान से मारने की धमकी दे चुका है। एक टेलिवजन इंटरव्यू में उसने खुलेआम कहा था कि उसके जीवन का लक्ष्य सलमान खान को मारना है।  उसने अभिनेता-गायक गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित आवास पर भी हमला किया था और कहा था कि सलमान खान (Salman Khan) के साथ उनके करीबी संबंधों के कारण हमला किया गया था। 

Tags:    

Similar News