ट्रैक्टर परेड हिंसा: संयुक्त किसान मोर्चा का कड़ा एक्शन, इन संगठनों को किया निलंबित

भाकियू क्रांतिकारी सुरजीत फूल गुट के अध्यक्ष सुरजीत सिंह फूल व आजाद किसान कमेटी के हरपाल सिंह सांगा को निलंबित कर दिया गया है। किसान नेता रूलदू सिंह मानसा ने कहा कि ट्रैक्टर परेड के दौरान जितने भी संगठन के कार्यकर्ता अन्य रूट पर गए थे, उनके खिलाफ कमेटी जांच कर रही है।;

Update:2021-02-07 11:05 IST
ट्रैक्टर परेड हिंसा: संयुक्त किसान मोर्चा का कड़ा एक्शन, इन संगठनों को किया निलंबित
संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से एलान किया गया है कि 26 जनवरी को दिल्ली हिंसा के मामले में गिरफ्तार सभी किसानों को दो-दो हजार रुपए दिए जाएंगे। 
  • whatsapp icon

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में कुछ किसानों ने जमकर उपद्रव मचाया था। अब इस बवाल के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने बड़ा निर्णय लिया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने ट्रैक्टर परेड के दौरान रूट बदलने वाले दो संगठनों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ उनके खिलाफ जांच के लिए कमेटी भी गठित की है।

कमटी इस बात का जांच करेंगी कि दोनों संगठनों के पदाधिकारी भूलकर दूसरे रूट पर गए थे या उन्होंने जानबूझकर रूट बदल लिया था। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने यह भी साफ किया कि भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मोर्चा से बातचीत किए बिना ही आंदोलन की रणनीति बदली और उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं करने का निर्णय लिया।

इनको किया निलंबति

भाकियू क्रांतिकारी सुरजीत फूल गुट के अध्यक्ष सुरजीत सिंह फूल व आजाद किसान कमेटी के हरपाल सिंह सांगा को निलंबित कर दिया गया है। किसान नेता रूलदू सिंह मानसा ने कहा कि ट्रैक्टर परेड के दौरान जितने भी संगठन के कार्यकर्ता अन्य रूट पर गए थे, उनके खिलाफ कमेटी जांच कर रही है। इसलिए अभी इनको निलंबित करने का फैसला लिया गया है।

Farmer Protest

ये भी पढ़ें...ट्रैक्टर परेड हिंसा: उपद्रव करने वालों की तस्वीर जारी, पुलिस ले रही ताबड़तोड़ एक्शन

14 किसान संगोठन की बैठक

कुंडली बॉर्डर पर शनिवार शाम को पंजाब के 14 संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसके बाद पंजाब किसान यूनियन के रूलदू सिंह मानसा, भाकियू क्रांतिकारी के दर्शनपाल, जमहूरी किसान के रघुवीर सिंह समेत किसान नेताओं ने चक्का जाम के बाद आगे रणनीति बनाने को लेकर चर्चा की।

ये भी पढ़ें...आंध्र प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले EC सख्त, मंत्री को नजरबंद करने का आदेश

दिल्ली पुलिस का एक्शन जारी

ट्रैक्टर परेड के दौरान उपद्रव मचानों वाले लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस उपद्रवियों की तलाश में जुटी हुई। अब पुलिस ने हिंसा फैलाने वाले उपद्रवियों को तस्वीर जारी की है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News