Air India: चिड़िया, चूहा, सांप के बाद अब विमान में मिला बिच्छू, एक महिला यात्री को मार दिया डंक, एयर इंडिया का जवाब

Air India: नागपुर से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 630 में सफर कर रहीं एक महिला यात्री को बिच्छू ने डंक मार दिया। घटना 23 अप्रैल की बताई जा रही है, जिसके बारे में विमानन कंपनी ने अब जाकर बताया है।;

Update:2023-05-06 19:32 IST
Air India (सोशल मीडिया)

Air India: हवाई यात्रा को समाज में एक हाई स्टेटस मिला हुआ है। एयरप्लेन से यात्रा करने वाले लोगों को संपन्न तबका माना जाता है क्योंकि इसमें सफर महंगा होता है। विमानन कंपनियां सुरक्षित और आरामदेह यात्रा के लिए यात्रियों से मोटा रकम वसूलती हैं। लेकिन आजकल सामने आ रही घटनाएं विमानन कंपनियों के यात्रियों के सुरक्षा के प्रति कमिटमेंट के प्रति गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। ताजा घटना इस बात की तस्दीक करती नजर आ रही है।

Also Read

घटना 23 अप्रैल की थी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागपुर से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 630 में सफर कर रहीं एक महिला यात्री को बिच्छू ने डंक मार दिया। घटना 23 अप्रैल की बताई जा रही है, जिसके बारे में विमानन कंपनी ने अब जाकर बताया है। महिला की तबियत फ्लाइट में ही बिगड़ने लगी थी। मुंबई लैंड करते ही आनन फानन में उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।

टेक ऑफ करते ही चीखी महिला

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला मुंबई की रहने वाली है और वो नागपुर किसी काम के वास्ते आई थी। 23 अप्रैल को महिला विमान में अपने तय सीट पर जाकर बैठ गईं और फ्लाइट ने टेक ऑफ भी किया। जैसे ही विमान में हवा में आया, महिला की जोर से चीख आई। जिससे फ्लाइट के अंदर हड़कंप मच गया। सभी यात्री घबरा कर महिला की ओर देखने लगे। महिला को दर्द से परेशान देख फ्लाइट उसके पास पहुंचे और फिर पता चला कि पीड़िता को बिच्छू ने डंक मार दिया है।

ये सुनकर फ्लाइट में सवार अन्य यात्री भी डर गए। सभी अपनी सीट पर असहज महसूस करने लगे। इसके बाद विमान कर्मचारियों ने बिच्छू को फ्लाइट में ढूंढ़ना शुरू किया लेकिन उन्हें कहीं नहीं मिला। वहीं, डंक के कारण महिला की तबियत लगातार बिगड़ रही थी। फ्लाइट के लैंड करते ही उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी सेहत में सुधार रखा। अस्पताल में एक दिन इलाज चलने के बाद महिला यात्री को छुट्टी दे दी गई।

एयर इंडिया ने मांगी माफी

एयर इंडिया ने घटना के लिए माफी मांगी है। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि यात्रियों को हुई परेशानी और असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है। मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की इंजीनियरिंग टीम ने फ्लाइट की पूरी जांच की। फ्लाइट में कीड़े मारने वाली गैस छोड़कर बिच्छू को बाहर निकाला गया।

बता दें कि इससे पहले बीते साल जुलाई में एक विमान के कॉकपिट में एक चिड़िया घुस आई थी। इस तरह एक दुबई-कालीकट के उड़ने वाली एक प्लेन में सांप पाया गया था। जबकि चूहे तो विमानों में हमेशा दिखते रहे हैं। ऐसे में किसी फ्लाइट में बिच्छू मिलने का मामला अनोखा है।

Tags:    

Similar News