Happy Dussehra: तस्वीरें में देखें देशभर में मची है दशहरे की धूम...

हिंदू धर्म के मान्यतानुसार त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने लंका नरेश रावण का वध इसी दिन किया जाता है। तब से ये त्यौहार मनाया जाने लगा।

Update: 2023-07-21 02:20 GMT

लखनऊ: देशभर में इस समय दशहरे की धूम मची हुई है। मंगलवार को पूरे भारत में यह त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा। यह पावन पर्व बुराई पर अच्छाई के जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

हिंदू धर्म के मान्यतानुसार त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने लंका नरेश रावण का वध इसी दिन किया जाता है। तब से ये त्यौहार मनाया जाने लगा। तो आइए इस मौके पर हम आपको तस्वीरों के माध्यम से बताते हैं कि देश में चल रही है दशहरे की तैयारियां...

दशहरा का पर्व अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक माना जाता है। भगवान राम ने रावण का वध दशहरा के दिन ही किया था।

दशहरा का पर्व अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक माना जाता है। भगवान राम ने रावण का वध दशहरा के दिन ही किया था।

देश के विभिन्न हिस्सों में दशहरा को कृषि उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। ब्राह्मण समाज इस दिन देवी सरस्वती की पूजा करते हैं।

वैश्य समाज अपने बहीखाते की आराधना करते हैं। नवरात्रि रामलीला का समापन भी दशहरे के दिन होता है।

रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला जलाकर भगवान राम की जीत का जश्न मनाया जाता है।

रावण के पिता ऋषि और मां राक्षसी थी। जन्म के समय ही रावण इतना भयानक था कि पहली बार देखने पर इनके पिता भयभीत हो गए थे।

रावण ज्योतिष का प्रकांड विद्वान था। अपने पुत्र को अजेय बनाने के लिए इन्होंने नवग्रहों को आदेश दिया था कि वह उनके पुत्र मेघनाद की कुंडली में सही तरह से बैठें।

रावण के अशोक वाटिका में एक लाख से अधिक अशोक के पेड़ के अलावा दिव्य पुष्प और फलों के वृक्ष थे। यहीं से हनुमान जी आम लेकर भारत आए थे।

रावण की नाभि में अमृत था। इसी कारण से रावण का एक सिर कटने के बाद पुनः दूसरा सिर आ जाता था और वह जीवित हो जाता था।

Tags:    

Similar News