महाराष्ट्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज, कांग्रेस लीडर अहमद पटेल मिले गडकरी से

आज दिल्ली में कांग्रेस के सीनियर लीडर  अहमद पटेल ,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले। अहमद पटेल ने ये मुलाकात गडकरी के घर पर की। ऐसी खबर है महाराष्ट्र सरकार को लेकर ये मुलाकात हुई।  इस मुलाकात के बाद कई अटकलें लगाई जा रही थी।

Update: 2019-11-06 06:54 GMT

आज दिल्ली में कांग्रेस के सीनियर लीडर अहमद पटेल ,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले। अहमद पटेल ने ये मुलाकात गडकरी के घर पर की। ऐसी खबर है महाराष्ट्र सरकार को लेकर ये मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद कई अटकलें लगाई जा रही थी।

यह पढ़ें.. भारत को मिलेगा S-400 : इस मिसाइल से थरथर कांपते हैं चीन और पाकिस्तान

लेकिन अहमद पटेल ने कहा- कि महाराष्ट्र की राजनीति पर उनकी कोई बात नही हुई। केवल किसानों की समस्या पर चर्चा हुई। ये कोई राजनीतिक बैठक नहीं थी, किसानों के हित के लिए की गई मुलाकात है।

अहमद पटेल के एक करीबी ने कहा कि कांग्रेस नेता ने गुजरात में चल रही परियोजनाओं के संबंध में मुलाकात की है। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के दांवपेंच में दो बड़ी बैठक हुई थी, पहली बैठक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अमित शाह के बीच हुई थी, जबकि दूसरी बैठक एनसीपी मुखिया शरद पवार और सोनिया गांधी के साथ थी। लेकिन इन दोनों बैठक के बाद भी कोई बड़ा फैसला नहीं आया।

यह पढ़ें...सीएम के रूप में गडकरी को आगे बढ़ाकर महाराष्ट्र का राजनीतिक गतिरोध खत्म किया जा सकता है

इसी बीच नितिन गडकरी और अहमद पटेल की बैठक को काफी अहम माना गया है। राज्य में सरकार गठन पर बीजेपी और शिवसेना के बीच रस्साकशी जारी है। इधर शिवसेना नेता संजय राउत ने मुख्यमंत्री पद पर जो सहमति बनी थी, उसी पर हमने चुनाव लड़ा था, उसी पर गठबंधन हुआ था। कोई प्रस्ताव ना आएगा, ना जाएगा। अगर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की जरूर पड़ती है तो ये जनता के साथ अन्याय होगा।

 

Tags:    

Similar News