क्वारंटीन सेंटर में हुआ ऐसा: सहम गई महिला, मची चीख पुकार

क्वारंटीन सेंटरों से अपराध की खबरें मिल रही है। महाराष्ट्र के अमरावती में बने क्वांरटीन सेंटर से महिला संग शारीरिक सम्बन्ध बनाने का दबाव डाला गया।

Update: 2020-05-11 05:41 GMT

मुंबई: कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए सभी राज्यों, जिलों और क्षेत्रों में क्वारंटीन सेंटर बनाये गए हैं। ये सेंटर बाहर से आये लोगों को रहने का आसरा देने के साथ संक्रमण का खतरा न हो ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बनाये गए लेकिन अब इन्हीं क्वारंटीन सेंटरों से अपराध की खबरें मिल रही है यहां रहने वाले लोग असुरक्षित है।

अमरावती के एक गाँव में बने आइसोलेशन वार्ड में महिला से अभद्रता

दरअसल, महाराष्ट्र के अमरावती में बने क्वांरटीन सेंटर से महिला संग शारीरिक सम्बन्ध बनाने का दबाव डालने का एक मामला सामने आया है। यहां चांदूर रेलवे पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले वडगांव राजदी गांव में स्थित सरकारी स्कूल को आइसोलेशन वार्ड बनाया गया।

मुंबई से लौटा मजदूर परिवार क्वारंटीन किया गया

मुंबई में मजदूरी करंने वाला एक परिवार जब वापस गाँव आय तो उन्हें 14 दिन के लिए इस आइसोलेशन वार्ड में क्वारंटीन किया गया। परिवार में महिला भी शामिल थी।

ये भी पढ़ेँः लॉकडाउन की जमकर उड़ाई गई धज्जियां, यहां से 100 प्रवासी मजदूर गिरफ्तार

महिला के साथ जबरन यौन संबंध बनाने का दबाव

आरोप है कि इस दौरान गांव का ही पुलिस पाटिल रंजीत नाम का एक व्यक्ति आइसोलेशन वार्ड में आया और महिला के साथ जबरन यौन संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। व्यक्ति ने शराब के नशे में महिला के साथ अश्लील भाषा का इतेमाल करते हुए अभद्रता की।

 

आरोपी ने दी खाना न देने की धमकी

इतना ही नहीं उसने महिला को धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मांगी तो उन्हें खाना नहीं दिया जाएगा। हालाँकि सहमी महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया और महिला की चीख पुकार सुन वहां लोगों का जमावड़ा लग गया। लोगों ने महिला को व्यक्ति से बचाया।

ये भी पढ़ेंः BF के साथ BMW में घूम रही थीं पूनम पांडे, फंस गईं बुरे, हुआ ये हाल

महिला ने दर्ज कराया केस, आरोपी गिरफ्तार

जिसके बाद महिला ने ग्राम पंचायत कर्मचारियों, आशा वर्करों और पुलिस को मामले की। महिला ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News