शाहीन बाग प्रदर्शन में पहुंची गैरमुस्लिम महिला, बुर्के में छिपाया था ये, मच गया हड़कंप

दिल्ली के शाहीन बाग में धरना दे रही महिलाओं के बीच एक संदिग्ध महिला को बुर्का पहनकर पहुंच गई जिसके बाद हड़कंप मच गया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने उस समय हंगामा शुरू कर दिया।

Update:2020-02-05 16:45 IST

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहीन बाग में धरना दे रही महिलाओं के बीच एक संदिग्ध महिला को बुर्का पहनकर पहुंच गई जिसके बाद हड़कंप मच गया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने उस समय हंगामा शुरू कर दिया, जब संदिग्ध महिला को बुर्के में वीडियो बनाते हुए देखा। धरना दे रही महिलाओं ने बुर्के में वीडियो बना रही महिला को पकड़ लिया।

दरअसल बुर्का पहनी यह महिला बुधवार को प्रदर्शनकारी महिलाओं के बीच पहुंची और बठकर उनसे कुछ सवाल पूछ रही थी जिसके बाद प्रदर्शनकारी महिलाओं को उस पर शक हुआ और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से कैमरा निकला। बस इस पर वहां हंगामा होने लगा।

इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने संदिग्ध महिला गुंजा की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपनी हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम गुंजन कपूर है, जो अपना एक ट्यूब चैनल चलाती है। अब पुलिस उस महिला से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें...डिफेंस एक्सपो में बोले PM मोदी, यूपी बनेगा सबसे बड़ा हब, बनेंगे रोजगार के अवसर

धरने पर बैठी महिलाओं ने कहा कि गुंजा कपूर नाम की महिला बुर्के में कैमरा लगाकर वीडियो बना रही थी। उसके पास इस का जवाब नहीं था कि वो बुर्का पहनकर वहां क्यों आई और छुपकर वीडियो क्यों बना रही थी। पुलिस ने अभी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें...अयोध्या पर बड़ी खबर: सरकार ने बताया मस्जिद निर्माण के लिए यहां मिलेगी जमीन

आपको बता दें पिछले शनिवार को शाहीन बाग इलाके में एक शख्स ने फायरिंग की थी। पुलिस ने आरोपी को उसी वक्त हिरासत में ले लिया था। दिल्ली के शाहीन बाग में फायरिंग करने वाले युवक कपिल गुर्जर की पहचान पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसको दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।

दिल्ली पुलिस ने शाहीन बाग में फायरिंग करने वाले कपिल गुर्जर की तीन दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने सिर्फ दो दिन की ही हिरासत दी। पकड़े गए कपिल गुर्जर के बारे में पुलिस ने बताया है कि वह आम आदमी पार्टी का सदस्य है।

यह भी पढ़ें...निर्भया केस पर HC का फैसला: दोषियों को अलग-अलग नहीं एक साथ होगी फांसी

दरअसल, शाहीन बाग में पिछले 45-50 दिनों से नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है। इस पहले जामिया नगर में नागरिकता कानून के विरोध में छात्रों के द्वारा प्रदर्शन पर भी गोली चलाई गई थी।

Tags:    

Similar News