ट्रैफिक बाबू सावधान! चालान के दौरान टूट सकती है हड्डी

जानकारी के मुताबिक, लोगों के 23 हजार से लेकर 59 हजार रुपये तक के चालान काटे गये हैं। संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट का असर झारखंड में भी देखा गया। बताया जा रहा है कि रांची मेन रोड पर चुटिया थाना के यातायात थानेदार जॉन मुर्मू , वाहनों के कागजातों की जांच कर रहे थे।

Update: 2023-03-31 12:44 GMT

रांची: एक तरफ जहां देश में 1 सितम्बर से मोटर व्हीकल एक्ट, संशोधित अधिनियम लागू किया गया है, वहीं इसके लेकर तरह-तरह के जोक, मेमेज़, वीडियो वायरल है रहा है।

दरअसल, पूरे देश में संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट के तहत हो रहे ट्रैफिक चालानों की बाजार में अलग ही चर्चा है।

जानकारी के मुताबिक, लोगों के 23 हजार से लेकर 59 हजार रुपये तक के चालान काटे गये हैं। संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट का असर झारखंड में भी देखा गया।

बताया जा रहा है कि रांची मेन रोड पर चुटिया थाना के यातायात थानेदार जॉन मुर्मू , वाहनों के कागजातों की जांच कर रहे थे।

तभी एक ड्राइवर ने थानेदार पर ऑटो चढ़ा दिया, इस दुर्घटना में थानेदार की रीढ़ की हड्डी टूट गई। जिसके बाद उन्हें नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी होते ही घायल थानेदार मुर्मू का हालचाल जानने के लिए ट्रैफिक एसपी, कोतवाली डीएसपी और हिंद पीढ़ी थानेदार भी अस्पताल पहुंच गये।

पुलिस ने बताया...

पुलिस ने बताया कि थानेदार जॉन मुर्मू रांची मेन रोड पर ओवरब्रिज के समीप वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान तेज गति से आ रहे ऑटो को पुलिसकर्मियों ने जांच के लिए रुकने का इशारा किया। चालान के डर से ड्राइवर भागने लगा और सामने खड़े थानेदार को टक्कर मार दी।

घटना के बाद आरोपी ड्राइवर ऑटो के साथ फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

Tags:    

Similar News