KK Death Case: सिंगर KK इसलिए अपने बेटे को मानते थे 'लकी',...तड़प-तड़प गाने से क्या खास था कनेक्शन?

केके ने सिर्फ हिंदी ही नहीं विभिन्न भारतीय भाषाओं में गीत गाए। केके ने 12 भाषाओं में 3,500 से ज्यादा जिंगल गाए हैं। केके की मखमली आवाज उनके चाहने वाले के दिलों पर हमेशा राज करेगी।

Written By :  aman
Update: 2022-06-01 09:45 GMT

KK Lucky Charm : 'आवारापन बंजारापन.. हो या 'याद आएंगे वो पल..', 'खुदा जाने ये..' हो या दिल क्यों ये मेरा...जैसे गानों से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले केके अब इस दुनिया में नहीं रहे। जाते-जाते केके हमारी आंखें नम कर गए। केके की गायिकी बेहतरीन थी। उनकी आवाज संगीत प्रेमियों के दिलों पर यूं ही राज नहीं करती। उनके संगीत को सुनें आप खुद महसूस करेंगे। म्यूजिक लवर्स की जिंदगी में केके के गानों ने जो जादू किया उसके बारे में कुछ भी कहना कम होगा।  

कोलकाता में कल (31 मई) एक लाइव कंसर्ट के दौरान केके की तबियत बिगड़ी और अचानक उनके निधन की खबर आई। केके अब इस दुनिया में नहीं रहे। रह गई तो बस उनकी यादें। केके के रुखसत होने के बाद उनकी जिंदगी से जुड़ी कहानियां सामने आ रही हैं। हममें से कई लोग ऐसे हैं जो अपनी जिंदगी में किसी न किसी को 'लकी' मानते हैं। क्या आपको पता है केके अपनी जिंदगी में लकी चार्म किसे मानते थे? तो आइये आज हम आपको सुनाते हैं वो किस्सा जिसमें उन्होंने खुद इस बारे में बताया था।    


दोस्तों के साथ बैंड बनाया, नौकरी भी की  

अपने एक इंटरव्यू में केके ने बताया था कि, म्यूजिक की दुनिया में कदम रखने से पहले केके 9 टू 6 जॉब किया करते थे। इतना ही नहीं, अपने करियर के शुरुआती दिनों में केके ने दोस्तों के साथ मिलकर एक बैंड भी बनाया था। उस बैंड में केके ड्रैमर थे। केके ने बताया था कि अपने उन शुरुआती दिनों में वो भी बाकी युवाओं की तरह 'रॉक म्यूजिक' के दीवाने हुआ करते थे। लेकिन, संगीत से पेट नहीं भरता, पैसे भी कमाने होते हैं। तब उन्होंने 9 टू 6 की जॉब की।  


संघर्ष, मेहनत..पर लक्ष्य से डिगे नहीं केके   

कुछ महीनों तक नौकरी करने के बाद केके को लगा कि वो इस काम के लिए नहीं बने हैं। दरअसल, केके के मन में प्लेबैक सिंगर बनने का ख्वाब पल रहा था। मगर, ये सब इतना आसान नहीं था। आखिरकार जिंदगी ने करवट ली। केके की जिंदगी में वो 'पल' भी आया जब उन्होंने अपने सपनों के लिए मुंबई का रुख किया। वो साल था 1994। वो मुंबई आ गए। मुंबई तो आ गए, मगर यहां ठीके रहने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। केके ने इस दौरान कई मुश्किलों का सामना किया, मगर मुंबई में टिके रहे। हार नहीं मानी। 


बेटे को इसलिए मानते थे 'लकी' 

अपने एक इंटरव्यू में केके ने कहा था, स्ट्रगल के दिनों में उन्हें उनका पहला बॉलीवुड ब्रेड उनके बेटे के जन्मदिन पर मिला था। क्या आपको पता है वो कौन सा गाना था? बेटे के जन्मदिन पर केके को 'हम दिल चुके सनम' का यादगार गीत 'तड़प तड़प के इस दिल से...' गाने ऑफर हुआ। केके ने इस गाने में अपनी आवाज देकर इसे हमेशा के लिए यादगार बना दिया। तड़प तड़प गाने से केके ने हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में जो तहलका मचाया वो संगीत प्रेमियों को याद है। इसके बाद केके की किस्मत खुल गई। उनके सामने म्यूजिक इंडस्ट्री नतमस्तक थी। हर म्यूजिक डायरेक्टर उनसे अपना गाना गवाना चाहता था। सिंगर केके को पहले गाने का ऑफर बेटे के बर्थडे पर मिला था, इसलिए वो उसे अपने लिए लकी मानते थे। तड़प तड़प गाने से केके संगीत की दुनिया में स्थापित तो हुए ही, ऐसी एंट्री ली कि हर कोई उनका कायल हो गया।   

बता दें कि, केके ने सिर्फ हिंदी ही नहीं विभिन्न भारतीय भाषाओं में गीत गाए। केके ने 12 भाषाओं में 3,500 से ज्यादा जिंगल गाए हैं। केके अब हमारे बीच नहीं रहे मगर उनकी मखमली आवाज चाहने वाले के दिलों पर हमेशा राज करेगी। 

Tags:    

Similar News