Flying Kiss Row: 'ये उनके लिए शर्म की बात, न कि मेरे लिए', फ्लाइंग किस विवाद पर बोलीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

Flying Kiss Row: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर लोकसभा में 'अभद्र इशारे' के आरोप लगे। बीजेपी की महिला सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को शिकायत देकर उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की थी। स्मृति ईरानी ने इसी मुद्दे पर एक कार्यक्रम में अपनी बात रखी।

Update:2023-08-19 22:39 IST
Smriti Irani on Flying Kiss Row (Social Media)

Smriti Irani on Flying Kiss Row: संसद के हाल ही में संपन्न मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi News) के कथित 'फ्लाइंग किस' का मुद्दा अभी भी ठंडा नहीं पड़ा है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने शनिवार (19 अगस्त) को इस मामले पर फिर कांग्रेस सांसद पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ये घृणित व्यवहार था।'

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 'आज तक' के एक प्रोग्राम में कही। अमेठी सांसद ईरानी ने कहा, 'एक ऐसा शख्स जो संसद में शालीन आचरण नहीं दिखा सकता। उन्होंने कहा, ये घटना उनके (राहुल गांधी) लिए शर्म की बात है, न कि मेरे या किसी अन्य महिला सांसद के लिए। उन्हें शर्म आनी चाहिए।'

'ये उनके लिए शर्म की बात है, न कि मेरे लिए'

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi vs Smriti Irani) पर हमलावर रुख अख्तियार रखा। स्मृति बोलीं, 'गांधी परिवार के किसी व्यक्ति को शायद संसद में रुचि नहीं हो सकती है। लेकिन, क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि एक महिला कैबिनेट मिनिस्टर जो तब वहां थी, उसे खुशी से बात करनी होगी कि उस व्यक्ति ने ऐसा क्यों किया था? मैं ऐसा क्यों करूं? ये उनके लिए शर्म की बात है, न कि मेरे लिए।'

'वो अपनी पार्टी के मालिक हैं, मैं BJP की कार्यकर्ता'

स्मृति ईरानी ने कार्यक्रम में अपने तंज भरे लहजे से कांग्रेस पर कई वार किए। वो आगे कहती हैं, 'जहां ये सब हुआ वह संविधान का सबसे गरिमापूर्ण स्थान है। उस स्थान पर महिलाओं के सम्मान के लिए कानून बनाए जाते हैं। इस दौरान स्मृति ईरानी से उनके और राहुल गांधी के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता से जुड़े सवाल पूछे गए। मंत्री कहती हैं, 'प्रतिद्वंद्विता बराबर वालों के बीच होती है। वह (राहुल) अपनी पार्टी के मालिक हैं और मैं अपनी पार्टी (BJP) की कार्यकर्ता हूं।'

क्या है 'फ्लाइंग किस' विवाद?

पार्लियामेंट का मानसून सत्र हाल ही में संपन्न। इसी सत्र के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की दोबारा सदस्यता बहाल हुई। राहुल ने कांग्रेस की तरफ से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव (No confidence motion) पर भाषण भी दिया। बीजेपी का आरोप है कि सदन से बाहर जाने के दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी की महिला सांसद की ओर फ्लाइंग किस किया था। उस वक़्त स्मृति ईरानी सदन में बोलने कड़ी हुई थीं। उन्होंने तभी इस पर आपत्ति जताई थी। बाद में केंद्रीय मंत्री सहित बीजेपी सांसद शोभा करंदलाजे (Shobha Karandlaje) तथा पार्टी की अन्य महिला सदस्यों ने इस घटना को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) के पास शिकायत दर्ज कराई थी।

Tags:    

Similar News