Snowfall in Himachal Pradesh: क्रिसमस पर शिमला और मनाली सफेद हो गए; 4 की मौत, सड़कें बंद, पर्यटकों की आमद बढ़ी
Snowfall in Himachal Pradesh: प्रशासन सड़कों पर से बर्फ हटाने काम युद्ध स्तर पर कर रहा है। अगले दो दिनों में यातायात शुरू हो जाएगा। बीते 12 घंटों में 235 सड़कों से बर्फ हटाया गया है। बर्फबारी के कारण 3 नेशनल हाइवे समेत साढ़े 3 सौ सड़कें ब्लॉक हो गई है।;
Snowfall in Himachal Pradesh : Photo- Social Media
Snowfall in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी से हालात काफी बिगड़ गए हैं। बर्फबारी के कारण सड़कें ब्लाक हो गई हैं। जिससे हजारों की संख्या में पर्यटक फंस गए हैं। प्रशासन सड़कों पर से बर्फ हटाने काम युद्ध स्तर पर कर रहा है। अगले दो दिनों में यातायात शुरू हो जाएगा। बीते 12 घंटों में 235 सड़कों से बर्फ हटाया गया है। बर्फबारी के कारण 3 नेशनल हाइवे समेत साढ़े 3 सौ सड़कें ब्लॉक हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि 85 अन्य सड़कों से भी जल्द ही बर्फ हटा ली जाएगी। रविवार को अटल टनल के पास 10 किमी. लंबा जाम देखने को मिला था।
शिमला, मनाली सहित राज्य के अन्य जगहों पर आने वाले पर्यटकों की भीड़ के चलते मंगलवार शाम को कांगड़ा शहर में धर्मशाला रोड स्टेट हाइवे पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया। बड़ी संख्या में पर्यटकों की गाड़ियां कांगड़ा जिले के धर्मशाला और मैक्लोडगंज की ओर जा रही थीं जिसके चलते कांगड़ा शहर में धर्मशाला रोड राजमार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम लगा रहा। वहीं हिमाचल में बर्फबारी के चलते चार लोगों की मौत हो गई।
सड़कों पर जमे बर्फ ने सौलालियों के गाड़ियों के पहिए पर ब्रेक लगा दिया है
हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, कांगड़ा, धर्मशाला समेत लगभग सभी जगहों पर बर्फबारी ने प्रदेश को सफेद चादर से ढक दिया है। यहां शहर अलग, इलाका अलग लेकिन बर्फ का कहर एक जैसा है। कहीं-कहीं पर तो सब कुछ जम चुका है तो कहीं पर सड़कों पर जमे बर्फ ने सौलालियों के गाड़ियों के पहिए पर ब्रेक लगा दिया है। हिमाचल प्रदेश में यह सीजन की दूसरी बर्फबारी है। इस बर्फबारी ने ही मनाली को बर्फ की सफेद चादर से ढक दिया। एक ओर देशभर से सैलानी जहां मनाली पहुंच रहे हैं तो दूसरी तरफ सैलानियों की गाड़ियां बर्फबारी के चलते हाइवे पर फंसी हुई हैं। वहीं मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 72 घंटों तक मनाली में कुदरत का सफेद अटैक जारी रहेगा।
प्रदेश में बिजली आपूर्ति ठप
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण बिजली की 683 लाइनों से भी आपूर्ति बंद हो गई है। पूरे राज्य में अंधेरा छा गया है। बर्फबारी के कारण बीते 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हो गई है। इस बार शिमला, मनाली, मसुरी, मैक्लोडगंज, लाहौल स्पीति, कांगड़ा समेत पूरे प्रदेश में भयंकर बर्फबारी हो रही है।
जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल?
मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में लगातार बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि क्रिसमस पर लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। 26 दिसंबर की रात को वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर से एक्टिव होगा, इससे 27 और 28 दिसंबर को पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे मौसम और खराब होने की संभावना है।