सोशल मीडिया पर परोस रहे फ़ूड ब्लॉग के नाम पर कुत्ते, मगरमच्छ, सांप के मांस बनाने के कंटेंट

नई दिल्ली। फेसबुक, यूट्यूब वगैरह सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर रेसिपी के नाम पर बेहतरीन कंटेंट भी मिलते हैं और बेहद बकवास भी। कुछ ऐसे ऐसे वीडियो कंटेंट डाले जाते हैं

Update: 2023-06-20 07:24 GMT
crocodile meat (social media)

नई दिल्ली। फेसबुक, यूट्यूब वगैरह सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर रेसिपी के नाम पर बेहतरीन कंटेंट भी मिलते हैं और बेहद बकवास भी। कुछ ऐसे ऐसे वीडियो कंटेंट डाले जाते हैं कि आप उनकी एक झलक देख कर ही वितृष्णा से भर जाएं, आक्रोशित हो जाएं परेशान हो जाएं। खासकर खान पान यानी रेसिपी से संबंधित कंटेंट में ऐसा ही देखने को मिलता है।

एग्जॉटिक यानी अनोखे खाद्य पदार्थों के नाम पर कई फ़ूड ब्लॉगर ऐसी चीजें दिखाते हैं कि ये सोचने पर मजबूर होना पड़ता है कि ये सब क्यों दिखाया जा रहा है और इसे कोई खाता कैसे होगा। यह बात सही है कि थाईलैंड, वियतनाम, चीन, कंबोडिया आदि देशों में लोग बहुत कुछ ऐसा खाते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते।

ऐसे ही कंटेंट पोस्ट करने वाली एक क्रिएटर हैं पालिन चांन। पालिन के फेसबुक विवरण के मुताबिक वह बैंकाक, थाईलैंड की हैं। पालिन के अनुसार वह अपनी बहन के साथ मिलकर अनोखे व्यंजन बनाती हैं और अपने दर्शकों को पूरी रेसिपी बना कर दिखाती हैं। वह अपने को ऐसी फ़ूड ब्लॉगर कहती हैं जो अपने आसपास मिलने वाली चीजों से खाना बनाती हैं।

वैसे तो पालिन का ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें उन्हें गौमांस पकाते - बनाते दिखाया गया है। यही नहीं, अन्य वीडियो में किसी में सांप और अन्य जीव जंतु पकाते दिखाया गया है।

यूट्यूब पर बहुत से ऐसे ही वीडियो हैं जिनमें बाजारों में पकते बिकते कुत्ते, मगरमच्छ, बंदर, ऑक्टोपस, सांप आदि दिखाया गया है। कई फ़ूड ब्लॉगर तो वीडियो के थंबनेल ही बड़े विभत्स लगा देते हैं। लेकिन कई ऐसे भी हैं जो वीडियो की शुरुआत में ही चेतावनी दे देते हैं कि आगे क्या कंटेंट दिखाया जाने वाला है।
क्या ये वैध है?

दरअसल हर क्षेत्र के लोगों की खानपान आदतें अलग अलग होती हैं। थाईलैंड या वियतनाम में टूरिस्टों के लिए शाकाहारी भोजन ढूंढना ही बहुत मशक्कत का काम होता है। यूट्यूबर काउंटिंग माइल्स, नोमैडिक इंडियन, नोमैडिक शुभम आदि के वीडियो में उन्होंने इस बात को दिखाया और बताया भी है। जहां तक कोई चीज दिखाने या नहीं दिखाने की बात है तो जिस कंटेंट पर आपत्ति हो उसे यूजर फ्लैग कर सकते हैं यानी शिकायत कर सकते हैं या अपने प्रिफेरेंस से हटा सकते हैं। पूरी तरह बैन करने की बात तो उनके लेवल का मसला होता है। अगर आपको किसी खास फ़ूड वीडियो पर आपत्ति है तो उसकी शिकायत कर सकते हैं और उसे ब्लॉक कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News