फिर दिल जीता सोनू सूद ने, पूरा देश कर रहा इनकी तारीफ

मजदूरों और मुंबई में फंसे लोगों के मसीहा बने सोनू सूद ने एक बार फिर उत्तराखंड के 55 लोगों के मुंबई से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट आने का इंतजाम किया।

Update: 2020-06-06 06:49 GMT

वैसे तो हर कोई इस लॉकडाउन के संकट के समय में मदद को आगे आ रहा है। लेकिन बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने ने तो सभी के दिलों पर राज कर रखा है। सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों और बाहर फंसे लोगों को भेजने का बीड़ा उठाया है। सोनू लगातार मजदूरों को वापस भेज रहे हैं। फिर चाहे वो बस से भेजें ट्रेन से या फिर प्लेन से। लेकिन सोनू लगातार मजदूरों को उनके घर भेज रहे हैं। अब एक बार फिर सोनू ने उत्तराखंड के 55 लोगों को मुंबई से वापस भेजा है।

उत्तराखंड के 55 लोगों को भेजा उनके घर

मजदूरों और मुंबई में फंसे लोगों के मसीहा बने सोनू सूद ने एक बार फिर उत्तराखंड के 55 लोगों के मुंबई से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट आने का इंतजाम किया। इन सब प्रवासियों एयरपोर्ट तक लाने के लिए वाहनों की व्यवस्था भी सोनू सूद ने की। इतना ही नहीं सोनू अपनी फ्रेंड नीति गोयल के साथ एयरपोर्ट पहुंचे। सोनू लगातार मजदूरों को उनके घर भेजने का इंतजाम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्राः बालटाल से बर्फ हटाने का काम शुरू, इस माह होगी शुरुआत.

इससे पहले भी सोनू बास और ट्रेन के जरिये ना जाने कितने मजदूरों को उनके घर पहुंचा चुके हैं। इससे पहले एक्टर ने ट्रेन के जरिए करीब 800 मजदूरों को महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश भेजा था। प्रवासी मजदूरों का पूरा खर्च उन्होंने खुद उठाया। इससे पहले सोनू सूद ने मुंबई में फंसे हजारों मजदूरों के देश के अलग-अलग हिस्सों तक बस से भिजवाया। सोनू लगातार इन मजदूरों की मदद को आगे आ रहे हैं।

सोनू बने रियल लाइफ के हीरो

सोनू सूद लगातार लोगों को उनके घर पहुंचा रहे हैं। लोग सोनू सूद से सोशल मीडिया पर गुहार लगाते हैं कि उन्हें घर पहुंचना हहै जिसके बाद सोनू तुरंत उनके उस सवाल का जवाब देते हैं और उन्हें उनके घर तक पहुंचाते हैं। इससे पहले अभी सोनू ने केरल में फंसी 177 लड़कियों को भी एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर पहुंचाया था। लोगों को घर पहुंचाने के अलावा भी सोनू कई तरह से लोगों की मदद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- सरकार अपना खजाना कब खोलेगी

सोनू ने लोगों को राशन भी बांटा। इसके अलावा सोनू सूद ने अपना जुहू में स्थित होटल भी डॉक्टर्स और कोरोना वॉरियर्स के लिए खोल दिया था, जिसमें आकर वे आराम से रह सकें। लोग सोनू सूद के इन कामों की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। सोनू सूद सोशल मीडिया पर भी इसी के चलते छाए हुए हैं। सभी लोग सोनू सूद की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। और उन्हें रियल लाइफ का हीरो बता रहे हैं।

Tags:    

Similar News