मोदी का बड़ा राज! बस करो ऐसा, बन जाओ इनके जैसा

आपको जानकर आश्चर्य होगा, परन्तु यह सच है कि 6 साल के प्रधानमंत्रीत्व काल में नरेंद्र मोदी एक दिन भी बीमार नहीं पड़े। जहां एक तरफ इस उम्र में कई नेता अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री मोदी पूर्ण: स्वस्थय है, और अपने कामकाज में व्यस्त रहते हैं। आइये जानते है प्रधानमंत्री मोदी की नियमित दिनचर्या...........

Update: 2019-08-29 06:39 GMT

नई दिल्ली: खेल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को शुभकामनायें दी है। भारत में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन देश के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती का है। ध्यानचंद ने भारत को ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल दिलवाया था।

आपको जानकर आश्चर्य होगा, परन्तु यह सच है कि 6 साल के प्रधानमंत्रीत्व काल में नरेंद्र मोदी एक दिन भी बीमार नहीं पड़े। जहां एक तरफ इस उम्र में कई नेता अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री मोदी पूर्ण: स्वस्थय है, और अपने कामकाज में व्यस्त रहते हैं। आइये जानते है प्रधानमंत्री मोदी की नियमित दिनचर्या...........

चेहरे की चमक...

प्रधानमंत्री मोदी लगातार विदेशी दौरों और रेलियों में व्यस्त रहते हैं, इसके बावजूद मोदी के नियमित योग को कारण उनके चेहरे पर हमोशा चमक रहती है।

यह भी पढ़ें: ज्योतिष: अपनाएं ये सारी युक्ति, मिलेगी सास-बहू के झगड़े से मुक्ति

सूर्य नमस्कार और डेली वॉक...

मोदी इस उम्र में ही पांच या छह घंटे से ज्यादा की नींद लेना पसंद नहीं करते हैं। नरेंद्र मोदी 4-5 बजे के बीच उठ जाते हैं औऱ फिर योग करते हैं। मोदी हमेशा कहते रहे हैं कि योग से मोदी का शरीर इतना फिट रहता है कि वो लगातार 14 से 16 घंटे भी बिना रुके काम कर पाते हैं।

मोदी का योग के दौरान सबसे प्रिय आसन सूर्य नमस्कार और प्राणायाम हैं। इसके बाद वो डेली वॉक पर निकलते हैं और करीब आधा घंटा टहलते हैं।

संतुलित मात्रा में आहार...

मोदी पर लिखी गई एंडी मरीनो की किताब 'नरेंद्र मोदी: अ पॉलिटिकल बायोग्राफी' के अनुसार मोदी ने कई सालों पहले ही नमक खाना छोड़ दिया था। फिर मिर्च छोड़ दी औऱ सादे खाने पर बसर करने लगे।

इसके साथ ही वो तेल और दूसरे मसालों से भी परहेज करते हैं। गर्मी हो या दूसरा कोई मौसम मोदी ठंडा पानी पीने से परहेज करते हैं। उन्हें गुनगुना पानी पसंद है। मोदी के रोज के भोजन में सलाद ज्यादा मात्रा में होता है।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीः मैं फिट तो इंडिया फिट

मोदी के स्वास्थ्य का बड़ा राज...

मोदी के स्वस्थ रहने का सबसे बड़ा राज है कि वो शुद्ध शाकाहारी हैं। मोदी को गुजराती खाने के बाद दक्षिण भारतीय खाना पसंद है। वो आमतौर पर लंच और डिनर में सादा खाना पसंद करते हैं।

गुजराती व्यंजन पहली पसंद...

मोदी की पहली पसंद गुजराती व्यंजन हैं। वो दिन में कई बार लेकिन बेहद हल्का नाश्ता करते हैं ताकि शरीर पर थकान भी न छाए और ताकत भी मिलती रहे

नाश्ते में अदरक वाली चाय...

माने या ना माने लेकिन गुजराती नाश्ता मोदी को फिट रखने का सबसे खास कारण है। नरेंद्र मोदी नाश्ते में अंग्रेजो की तरह ब्रेड बटर नहीं बल्कि गुजराती पोहा और खाकरी खाते हैं।

आमतौर पर उनका नाश्ता हलका उबला हुआ या भुना हुआ होता है जिसमें तेल नहीं होता। साथ में वो अदरक वाली चाय पीते हैं। इससे उन्हें दोपहर तक ऊर्जा मिलती है और बोझिलता भी नहीं आती।

उपवास का राज...

मोदी मानते हैं कि उपवास रखने से शरीर स्वस्थ रहता है। इसीलिए वो नवरात्र में पूरे नौ दिन तक उपवास रखते हैं। इस दौरान वो सिर्फ नींबू पानी पीते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि नींबू पानी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है और शरीर को ऊर्जावान बनाता है।

संसद की कैंटीन की सलाद...

संसद की कैंटीन के अधिकारियों की बात पर गौर करें तो जहां अधिकतर सांसद गरिष्ठ भोजन पसंद करते हैं, वहीं मोदी संसदीय कार्यवाही के दिनों में कैंटीन से सिर्फ फ्रूट सलाद खाते हैं।

उन्हें किसी भी तरह का गरिष्ठ भोजन पसंद ही नहीं। जब उन्हें प्यास लगती है तो संसद से ही गुनगुना पानी पीने के लिए आता है।

Tags:    

Similar News