केंद्र के एलान से पहले ही इन तीन राज्यों ने 31 मई तक बढ़ा दिया लॉकडाउन

लॉकडाउन का तीसरा चरण रविवार को सम्पन्न हो रहा है। इसके साथ ही आज देर रात तक लॉकडाउन 4 के लिए गृह मंत्रालय की ओर से नई गाइड लाइन जारी हो सकती है।

Update: 2020-05-17 13:30 GMT

नई दिल्ली: लॉकडाउन का तीसरा चरण रविवार को सम्पन्न हो रहा है। इसके साथ ही आज देर रात तक लॉकडाउन 4 के लिए गृह मंत्रालय की ओर से नई गाइड लाइन जारी हो सकती है।

उधर तीन राज्यों ने केंद्र सरकार के एलान से पहले ही आगामी 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। ये राज्य हैं: तमिलनाडु, महाराष्ट्र और पंजाब। इन तीनों राज्यों ने लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया है।

यहां सालों से लॉकडाउन: सरकार की ये गलती, सजा भुगत रहे मजबूर

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 91,000 के करीब पहुंचा

देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को संक्रमितों की संख्या 91,000 के करीब पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 4,987 मामले सामने आए। ये मामलों में अब तक की सबसे बड़ी बढ़त है। देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या अब 90,927 है।

कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र मे हैं। इसके बाद गुजरात और तमिलनाडु का नंबर है। केंद्र सरकार पहले ही कह चुकी है कि देश में लॉकडाउन का चौथा चरण भी लागू होगा। इसकी औपचारिक घोषणा आज हो सकती है।

 

सख्त होगा लॉकडाउन 4: ये 30 शहर होंगे इसमे शामिल, रहना होगा घरों में

लॉकडाउन 4.0 में ये घोषणाएं हो सकती हैं:-

- 18 मई से चुनिंदा रूट पर घरेलू उड़ान सेवा पर भी विचार किया जाएगा।

- लेकिन स्पेशल ट्रेन और श्रमिक ट्रेन पहले की तरह चलेंगी और संख्या और रूट में इजाफा किया जाएगा।

- ग्रीन जोन में यातायात और उद्योगों को अनुमति मिल सकती है।

- साथ ही ग्रीन जोन में बस और टैक्सी चलाने को मंजूरी मिल सकती है।

- यात्री ट्रेन को फिलहाल नहीं चलाया जाएगा।

लॉकडाउन 4.0 में अर्थव्यवस्था पर जोर दिया जाएगा।

- केंद्र की तरफ से राज्यों को छूट दी जा सकती है।

देश के इन जिलों में लागू होगा सख्त लॉकडाउन, देखें लिस्ट, जानें क्या मिलेगी छूट

कैबिनेट सचिव राजीव गाबा 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मुख्य सचिवों से करेंगे बात

कैबिनेट सचिव राजीव गाबा लॉकडाउन 4.0 के गाइडलाइंस को लेकर आज रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्य सचिवों/ महानिदेशकों से चर्चा करेंगे।

गौरतलब है कि 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब पहली बार लॉकडाउन की घोषणा की थी तो देश में कोरोना वायरस के लगभग 300 मरीज थे। आज लगभग 53 दिनों बाद देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 90000 से ऊपर पहुंच गई है।

 

Tags:    

Similar News