साइरस मिस्त्री की मुहिम जारी, टाटा के खिलाफ कंपनी ट्रिब्यूनल पहुंचे निष्कासित चेयरमैन

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री ने कंपनी कानून की धारा 241 के तहत शिकायत पर कार्यवाही की मांग की है। कंपनी कानून की इस धारा में प्रावधान है कि कंपनी बोर्ड में अनुचित बदलाव के विरुद्ध अपील की जा सके।

Update: 2016-12-20 15:03 GMT

मुंबई: टाटा संस के निष्कासित चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मुहिम जारी है। अब मिस्त्री ने कंपनी ट्रिब्यूनल में टाटा संस की शिकायत की है। मिस्त्री ने कंपनी बोर्ड में मिसमैनेजमेंट और उत्पीड़न किए जाने जैसे आरोप लगाए हैं।

मिस्त्री पहुंचे ट्रिब्यूनल

-टाटा के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री ने कंपनी कानून के तहत शिकायत पर कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कंपनी कानून की धारा 241 का जिक्र किया है।

-कंपनी कानून की इस धारा में प्रावधान है कि कंपनी बोर्ड में अनुचित बदलाव के विरुद्ध अपील की जा सके।

-प्रावधान के तहत यह अधिकार भी है कि कंपनी के नुकसान को लेकर कोई व्यक्ति ट्रिब्यूनल में शिकायत कर सकता है।

भ्रष्टाचार के आरोप

-इससे पहले निकाले जाने के बाद मिस्त्री ने टाटा संस पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

-मिस्त्री ने यहां तक कहा था कि अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में टाटा संस के निदेशक विजय सिंह की भी भूमिका थी।

-दरअस्ल, विजय सिंह टाटा संस की उस समिति के सदस्य थे, जिसने जून में मिस्त्री के काम का आकलन किया था।

-इसके बाद ही टाटा संस ने अक्टूबर में चेयरमैन पद से मिस्त्री की छुट्टी कर दी थी।

टाटा के आरोप

-टाटा संस पहले ही आरोप लगा चुका है कि मिस्त्री ने टाटा ग्रुप में रहते हुए भी अपनी पारिवारिक कंपनी शापोरजी पल्लोनजी से संबंध नहीं तोड़े थे।

-यही नहीं, उन्होंने 2011 में रतन टाटा की जगह नए चेयरमैन के चयन को लेकर चयन समिति को भ्रमित किया था।

(फोटो साभार:एनडीटीवी)

Tags:    

Similar News