बॉर्डर पर बड़ा बवाल: हुई हिंसक झड़प, सरकार ने तुरंत बुलाई बैठक

असम-मिजोरम सीमा पर दो गुटों में हुई हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए हैं। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम-मिजोरम सीमा पर उत्पन्न हुई स्थिति के बारे में केंद्र सरका को जानकारी दी है। इसके बाद सरकार ने बड़ी बैठक बुलाई है।

Update: 2020-10-19 04:38 GMT
असम-मिजोरम सीमा पर दो गुटों में हुई हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए हैं। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। इस मामले को लेकर सरकार ने बैठक बुलाई है।

लखनऊ: असम-मिजोरम सीमा पर दो गुटों में हिंसक झड़प हुई है। इस झड़प में कई लोग घायल हो गए हैं। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। इस मामले के बारे में असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय गृह मंत्रालय को जानकारी दी है। इसके साथ ही सोनोवाल ने मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा से भी बात की है।

अधिकारियों ने रविवार को हालात के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मिजोरम के कोलासिब और असम के कछार जिले की सीमा से सटे क्षेत्र में अब स्थिति नियंत्रण में है। इस बीच मिजोरम के गृह मंत्री ललचामलियाना ने बताया है कि केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला हालात का जायजा लेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्रीय गृह सचिव सोमवार को दोनों राज्यों के साथ होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बैठक में दोनों राज्यों के मुख्य सचिव शामिल होंगे।

प्रशासन बोला, स्थिति नियंत्रण में

पुलिस और स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, स्थिति नियंत्रण में है। इसके साथ ही सुरक्षाबलों को असम के कछार जिले और मिजोरम के कोलासिब जिले के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सीमा विवाद को सुलझाने और सीमा पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने को कहा है।

ये भी पढ़ें...पाकिस्तान को बड़ा झटका: TikTok स्टार ने परेशान होकर छोड़ा देश, बताई ये वजह

असम और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों में हुई बात

सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर में तेजी से विकास हो रहा है। इस विकास की गति बनाए रखने के लिए राज्यों के बीच शांति बनाए रखने और संबंधों को बढ़ाने की जरूरत है। सोनोवाल का कहना है कि मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सभी मतभेदों को बातचीत से सुलझाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें...गढ़चिरौली में नक्सलियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, मारे गए कई नक्सली

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने सोनोवाल को आश्वासन दिया है कि अंतर-राज्य सीमा पर शांति बनाए रखेंगे और सहयोग से काम करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, असम के कछार जिले के लायलपुर इलाके में शनिवार को असम और मिजोरम के दो गूटों में हिंसक झड़प हुई जिसमें कई लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ें...नीतीश के मंत्री पर बैन: बिहार की जनता ने गांव से खदेड़ा, बोले- घुसे कैसे..?

उपद्रवियों ने कई घरों को फूंक दिया

असम-मिजोरम सीमा के पास लैलापुर क्षेत्र के पास उपद्रवियों ने कई घरों को फूंक दिया। इसके बाद असम के वन मंत्री परिमल सुखाबैद्य ने लायलपुर क्षेत्र का दौरे पर गए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News