14 साल की उम्र में हुई शादी, अंबिका ऐसे बनी IPS, अब हैं मुंबई की लेडी सिंघम

अंबिका के मन में आईपीएस अधिकारी बनने का सपना आया। इस सपने ने अंबिका को सोने नहीं दिया। इस सपने को पूरा करने के लिए अपनी रुकी हुई पढ़ी को शुरू किया।

Update: 2021-01-27 06:52 GMT
14 साल की उम्र में हुई शादी, अंबिका ऐसे बनी IPS, अब हैं मुंबई की लेडी सिंघम photos (social media)

मुंबई : एपीजे अब्दुल कलाम की एक लाइन 'सपने वो नहीं होते जो सोते वक्त देखे जाएं, दरअसल सपने तो वो होते हैं जो सोने ना दें।" यह लाइन आईपीएस अधिकारी एन अम्बिका के ऊपर सटीक बैठ रही है। इन्होंने कुछ सालों पहले आईपीएस अधिकारी बनने का सपना देखा था और आज इन्हें मुंबई की 'लेडी सिंघम' के रूप में जाना जाता है। यह सपना पूरा करना इनके लिए भी इतना आसान नहीं था। बहुत संघर्ष के बाद इस सपने को सच कर दिखा पाई। जानते हैं इनके अब तक का सफर।

दोबारा से शुरू की पढ़ाई

आईपीएस अंबिका की शादी 14 साल में ही हो गई थी और 18 साल दो बच्चे हो गए थे। उनके पति एक पुलिस कांस्टेबल थे, एक दिन वह अपने पति के साथ गणतंत्र दिवस की परेड में गई। वहां पर उन्होंने अपने पति को सैल्यूट करते देखा तब उन्होंने इस सैल्यूट के बारे में अपने पति से पूछा। तब उस दिन से अंबिका के मन में आईपीएस अधिकारी बनने का सपना आया। इस सपने ने अंबिका को सोने नहीं दिया। इस सपने को पूरा करने के लिए अपनी रुकी हुई पढ़ी को शुरू किया। प्राइवेट कोचिंग की मदद से 10 वीं पास की और उसके बाद डिस्टेंस लर्निंग से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की।

चेन्नई में रहकर सिविल सर्विसेस एग्जाम की तैयारी

आईपीएस बनने के लिए सिविल सर्विसेस एग्जाम देने की जरुरत पड़ती है। जिसके लिए अंबिका ने चेन्नई में रहकर एग्जाम की तैयारी करने का फैसला किया। यह सब कुछ अंबिका के लिए आसान नहीं था। उनके पति का इस सपने में बहुत बड़ी भूमिका है उन्होंने दोनों बच्चों को अपनी ड्यूटी के साथ संभाला। अंबिका इस सिविल सर्विसेज की परीक्षा में तीन बार असफल रही।

ये भी देखें: दिल्ली हिंसा व लाल किले की घटना पर संघ भड़का, सरकार पर सख्त कार्रवाई का दबाव

तीन बार हुई परीक्षा में असफल

अंबिका के लिए सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास करना आसान नहीं था वह इस परीक्षा में तीन बार असफल हुई। लेकिन उन्होंने अपनी हिम्मत को टूटने नहीं दिया और अपने सपने पर अटूट भरोसे के साथ लगी रही हालांकि उनके पति चाहते थे कि वह तीन बार असफल होने के बाद वापस आ जाएं लेकिन अंबिका ने एक बार और कोशिश की और 2008 में उन्होंने इस परीक्षा को पास कर लिया और आईपीएस अफसर बन गई। ट्रेंनिग करने के बाद उनको पहली पोस्टिंग महाराष्ट्र में मिली। आज एन अंबिका मुंबई की जोन 4 की डीसीपी हैं। उन्होंने अपने सपने को सच कर दिखाया।

ये भी देखें: ट्रैक्टर परेड में भयानक हिंसा: 300 पुलिसकर्मी घायल, पुलिस के दावे से हिली सरकार

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News